हेमन्त सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलेगा:हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन करेगा सम्मानित

हेमन्त सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलेगा:हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन करेगा सम्मानित

हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा शक्ति सम्मेलन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मुख्यालय सेवाकुंज परिसर, चंडीघाट, हरिद्वार में रविवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा शक्ति सम्मेलन शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले युवा भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार शाम को पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बाल कृष्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये अतिथि देश भर से चयनित लगभग एक दर्जन युवाओं को मंच पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। बुलंदशहर से कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के इस वार्षिक समारोह में बुलंदशहर की किसी संस्था का पहली बार चयन किया गया है। उन्होंने इसे राष्ट्र चेतना मिशन और समस्त जनपदवासियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *