एमपी में अगले 4 दिन हीटवेव की चेतावनी, जानें किस जिले में रेड तो किसमें ऑरेंज अलर्ट

एमपी में अगले 4 दिन हीटवेव की चेतावनी, जानें किस जिले में रेड तो किसमें ऑरेंज अलर्ट

Heatwave : इन दिनों मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि, सूबे का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में रिकॉर्ड की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है।

वहीं, राजधानी भोपाल में स्थित राज्य मौसम केंद्र की ओर से प्रदेश में आगामी चार दिन हीटवेव चलने की अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को सूबे के 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 मई तक रहेगा गर्मी का पीक

इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से ये भी कहा गया है कि, आगामी 31 मई तक गर्मी का पीक जारी रहेगा। प्रदेश में अगले 4 दिन यानी 27 मई तक हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। चार दिन तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आज रविवार को भी सूबे के कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, दतिया, मऊंगज, मैहर, रीवा, उमरिया, निवाड़ी और कटनी में तीव्र लू चलने की संभावना है।

22 जिलों में लू का येलो अलर्ट

साथ ही, प्रदेश के 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मुरैना, भिंड, रतलाम, रायसेन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच और डिंडोरी में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम, बालाघाट, सिवनी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, देवास, बैतूल, पांढुर्णा, झाबुआ, धार, खरगोन और हरदा में भी तेज गर्मी पड़ेगी।

अगले 4 दिन राहत के कोई आसार नहीं

शनिवार को प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी। ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार ही दर्ज किया गया। जबकि छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और खजुराहो में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में आगामी चार दिनों तक तेज गर्मी का दौर देखने को मिलेगा। यानी इस अवधि में प्रदेशवासियों को राहत के कोई आसार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *