दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट,तापमान 45°C पार की आशंका:असम में बाढ़ 1.60 लोग प्रभावित; हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4°C पार पहुंचा

दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट,तापमान 45°C पार की आशंका:असम में बाढ़ 1.60 लोग प्रभावित; हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4°C पार पहुंचा

देश के उत्तरी राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को तापमान 40°C के पार रहा था। मंगलवार को भी इन राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी की चेतावनी है। दिल्ली में आज तापमान 45°C के पास जा सकता है। राज्य में हीटवेव-गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी रही। मौसम विभाग ने राजस्थान में तेज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही में है। असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन राज्य के 1.63 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान के ऊपर नहीं बह रही है। 9 नौ जिलों के 25 रेवेन्यू सर्किल और 389 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। आंध्र प्रदेश में शुरुआती मानसून फीका, 59 प्रतिशत कम बारिश हुई पिछले 6 साल की तुलना में इस साल आंध्र प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले आया, लेकिन यह भरपूर नहीं रहा। जून के पहले नौ दिनों में 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून की अपनी सामान्य तारीख से 9 दिन पहले 26 मई को आंध्र प्रदेश पहुंचा था। इन दिनों में राज्य में 24.4 mm की सामान्य औसत बारिश के मुकाबले केवल 10.1 mm औसत बारिश दर्ज की गई। पूरे राज्य में चार जिलों- कोनासीमा, बापटला, पूर्वी गोदावरी और कृष्णा के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के खास इलाके में पहले 9 दिनों में बारिश नहीं हुई। आंध्र प्रदेश के कोस्टल इलाके, यनम मंडल के दो जिले अनकापल्ली-विजयनगरम में सामान्य वर्षा हुई। श्रीकाकुलम में अधिक वर्षा हुई। एलुरु में 80%, गुंटूर 95%, काकीनाडा 66%, एनटीआर 81%, एसपीएसआर नेल्लोर 64 % और पश्चिम गोदावरी जिलों में 96% कम बारिश हुई। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए… MP में नौतपा जैसी गर्मी…पारा 45° पार: ग्वालियर समेत 11 जिलों में आज लू का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी रहेगी आंधी-बारिश का दौर थमते ही मध्यप्रदेश में नौतपा जैसी गर्मी है। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। सोमवार को 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा। मई-जून में पहली बार इतना पारा पहुंचा। इससे पहले अप्रैल में ही इतनी गर्मी रही थी। वहीं, 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान के 11 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट:जयपुर में भीषण गर्मी ने झुलसाया; बीकानेर समेत 12 शहरों में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा राजस्थान में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को गंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री के पार रहा। जयपुर, चित्तौड़गढ़, करौली समेत कई शहर लू की चपेट में रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 3-4 दिन गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें… यूपी के 19 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी:आगरा-झांसी में पारा 45.9 डिग्री पहुंचा, 11 जून के बाद बारिश का अलर्ट यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के 19 जिलों में आज हीटवेव यानी लू की चेतावनी है। एक दिन पहले सोमवार को आगरा और झांसी में भीषण गर्मी पड़ी। यहां अधिकतम पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी गर्म पछुआ हवा झेलनी पड़ेगी। 11 जून के बाद हवा का रुख पूर्वा होगी। पूर्वांचल से शुरू होकर दोबारा बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा के 6 जिलों में तापमान 44 डिग्री पार:5 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट; दिन-रात चलेगी गर्म हवा, 14 जून से मिलेगी राहत हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीषण गर्मी और दिन-रात में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं हरियाणा के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *