यमुनानगर में हेड कांस्टेबल मिला नशे में धुत:बोला: CM का गनमैन मेरा भाई, कमरे में मिली शराब की 30 बोतलें, 100 से ज्यादा बीडियां

यमुनानगर में आईटीआई स्थित EVM के स्ट्रॉन्ग रूम में ड्यूटी पर तैनात हैड कॉन्स्टेबल नशे की हालत में मिला है। इतना ही नहीं स्ट्रोंग रूम के साथ सटे उसके कमरा नंबर 12 में से देसी शराब की 30 से ज्यादा खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। कमरे में रखे दो गिलास में 100 से ज्यादा जली हुई बीडिय़ां भी पाई गई हैं। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना से एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशे में धुत हैड कॉन्स्टेबल को पकड़कर मेडिकल के लिए अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल कमल नैन जनवरी माह से यहां पर तैनात था। हेड कॉन्स्टेबल ने नशे की हालत में कहा कि वह मालटा पीता है और पहले ब्लैक डॉग पिया करता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *