हरदोई DM-SP ने राजघाट माघ मेला सुरक्षा जांची:शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिए कड़े निर्देश, सुविधाओं का भी लिया जायजा

हरदोई DM-SP ने राजघाट माघ मेला सुरक्षा जांची:शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिए कड़े निर्देश, सुविधाओं का भी लिया जायजा

हरदोई के ऐतिहासिक राजघाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। शुक्रवार, 9 जनवरी को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से मेला स्थल का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राजघाट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। जल पुलिस और गोताखोरों की सक्रियता के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। 4 तस्वीरें देखिए… जिलाधिकारी अनुनय झा ने मेला परिसर में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने घाटों की सफाई और महिला स्नान गृहों (चेंजिंग रूम) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। भ्रमण के अंत में दोनों उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने और आपातकालीन स्थितियों के लिए फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की तैनाती मेला स्थल पर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *