रामगढ़ में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव:कीर्तन दरबार सजा, दस हजार से अधिक ने चखा लंगर

रामगढ़ में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव:कीर्तन दरबार सजा, दस हजार से अधिक ने चखा लंगर

रामगढ़ में सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह ऑडिटोरियम में एक कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में सिख समाज सहित अन्य समाजों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान संगत ने गुरु नानक देव महाराज की भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। गतका पार्टी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया कीर्तन दरबार में रागी जत्था भाई लवप्रीत सिंह और भाई लखविंदर सिंह पटियाला वालों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन में हिस्सा लिया। पंजाब से आई गतका पार्टी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी बाबा भाई गुरजीत सिंह ने कीर्तन दरबार में सिखी इतिहास पर प्रकाश डाला। रामगढ़ गुरुद्वारा साहब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने बताया कि लगभग दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *