औरंगाबाद में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन:ओबरा विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की चुनावी रैली, आरजेडी के ऋषि कुमार के लिए वोट मांगेंगे

औरंगाबाद में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन:ओबरा विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की चुनावी रैली, आरजेडी के ऋषि कुमार के लिए वोट मांगेंगे

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरंगाबाद आ रहे हैं। ओबरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी ऋषि कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। खेल मैदान में जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभास्थल पर लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय नेताओं के संबोधन के बाद अखिलेश यादव सभा को संबोधित करेंगे। ऋषि कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे हैं। ओबरा से दूसरी बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांति सिंह की गिनती लालू परिवार के करीबियों में होती है। इस बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। आरजेडी-लोजपा(रा.) के बीच टक्कर दूसरी ओर एनडीए से लोजपा रामविलास के टिकट पर प्रकाश चंद्र मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रकाश चंद्र और ऋषि कुमार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। इस बार भी दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जन सुराज के प्रत्याशी सुधीर शर्मा और बसपा के संजय शर्मा भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और प्रचार प्रसार में जुटे हैं। ओबरा में यादव वोटरों की संख्या अधिक है। इस लिहाज से यह इलाका महागठबंधन का गढ़ माना जाता है। लेकिन एनडीए प्रत्याशी प्रकाश चंद्र काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। जिसके कारण उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव की सभा को चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश का यादव जाति के मतदाताओं पर खासा प्रभाव है। अपने भाषण के माध्यम से जिले के सभी छह विधानसभा सीट में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरंगाबाद आ रहे हैं। ओबरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी ऋषि कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। खेल मैदान में जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभास्थल पर लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय नेताओं के संबोधन के बाद अखिलेश यादव सभा को संबोधित करेंगे। ऋषि कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे हैं। ओबरा से दूसरी बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांति सिंह की गिनती लालू परिवार के करीबियों में होती है। इस बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। आरजेडी-लोजपा(रा.) के बीच टक्कर दूसरी ओर एनडीए से लोजपा रामविलास के टिकट पर प्रकाश चंद्र मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रकाश चंद्र और ऋषि कुमार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। इस बार भी दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जन सुराज के प्रत्याशी सुधीर शर्मा और बसपा के संजय शर्मा भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और प्रचार प्रसार में जुटे हैं। ओबरा में यादव वोटरों की संख्या अधिक है। इस लिहाज से यह इलाका महागठबंधन का गढ़ माना जाता है। लेकिन एनडीए प्रत्याशी प्रकाश चंद्र काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। जिसके कारण उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव की सभा को चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश का यादव जाति के मतदाताओं पर खासा प्रभाव है। अपने भाषण के माध्यम से जिले के सभी छह विधानसभा सीट में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *