ग्राम रक्षा दल लोकतंत्र के सम्मानित प्रहरी-प्रदेश महामंत्री:बक्सर में ट्रेनिंग शुरू, किला मैदान में 30 दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

ग्राम रक्षा दल लोकतंत्र के सम्मानित प्रहरी-प्रदेश महामंत्री:बक्सर में ट्रेनिंग शुरू, किला मैदान में 30 दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

बक्सर के किला मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल के तत्वावधान में पंजीकृत ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक आनंद मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक संतोष कुमार निराला तथा ग्राम रक्षा दल बिहार के प्रदेश महामंत्री कमलेश राय ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल राज ने की। प्रशिक्षण से गांवों की सुरक्षा मजबूत होगी समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में ग्राम रक्षा दल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जवानों को अनुशासन, सुरक्षा प्रबंधन, सामाजिक जिम्मेदारियों और आपदा के समय कार्य करने की बेहतर जानकारी मिलेगी, जिससे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सदर विधायक आनंद मिश्रा और पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने आश्वासन दिया कि विधानसभा में ग्राम रक्षा दल की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने मानदेय भत्ता की मांग को सरकार के समक्ष रखने की बात कही और भरोसा दिलाया कि जवानों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रयास जारी रहेगा। बिहार सरकार से मानदेय देने की मांग प्रदेश महामंत्री कमलेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम रक्षा दल केवल पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि लोकतंत्र के सम्मानित प्रहरी भी हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा दल की स्थापना आजादी के बाद गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने विभिन्न राज्यों में ग्राम रक्षा दल को मिलने वाले मानदेय का उल्लेख करते हुए बिहार सरकार से भी उचित मानदेय देने की मांग की। प्रशिक्षण प्रतिदिन आठ घंटे चलेगा उन्होंने जानकारी दी कि 30 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है। प्रशिक्षण प्रतिदिन आठ घंटे चलेगा। पहली घंटी राष्ट्रगीत से शुरू होगी, जबकि अंतिम सत्र बिहार गीत के साथ समाप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद कुमार, प्रवक्ता शांति दास पाठक, प्रभारी संजीत विजय, उपाध्यक्ष वरुण कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमा राज, अरुण कुमार, अनुग्रह कुमार, राजा बाबू, चंदन कुमार, शैलेश कुमार, डिम्पल कुमारी, साकेत कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बक्सर के किला मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल के तत्वावधान में पंजीकृत ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक आनंद मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक संतोष कुमार निराला तथा ग्राम रक्षा दल बिहार के प्रदेश महामंत्री कमलेश राय ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल राज ने की। प्रशिक्षण से गांवों की सुरक्षा मजबूत होगी समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में ग्राम रक्षा दल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जवानों को अनुशासन, सुरक्षा प्रबंधन, सामाजिक जिम्मेदारियों और आपदा के समय कार्य करने की बेहतर जानकारी मिलेगी, जिससे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सदर विधायक आनंद मिश्रा और पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने आश्वासन दिया कि विधानसभा में ग्राम रक्षा दल की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने मानदेय भत्ता की मांग को सरकार के समक्ष रखने की बात कही और भरोसा दिलाया कि जवानों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रयास जारी रहेगा। बिहार सरकार से मानदेय देने की मांग प्रदेश महामंत्री कमलेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम रक्षा दल केवल पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि लोकतंत्र के सम्मानित प्रहरी भी हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षा दल की स्थापना आजादी के बाद गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने विभिन्न राज्यों में ग्राम रक्षा दल को मिलने वाले मानदेय का उल्लेख करते हुए बिहार सरकार से भी उचित मानदेय देने की मांग की। प्रशिक्षण प्रतिदिन आठ घंटे चलेगा उन्होंने जानकारी दी कि 30 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है। प्रशिक्षण प्रतिदिन आठ घंटे चलेगा। पहली घंटी राष्ट्रगीत से शुरू होगी, जबकि अंतिम सत्र बिहार गीत के साथ समाप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद कुमार, प्रवक्ता शांति दास पाठक, प्रभारी संजीत विजय, उपाध्यक्ष वरुण कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमा राज, अरुण कुमार, अनुग्रह कुमार, राजा बाबू, चंदन कुमार, शैलेश कुमार, डिम्पल कुमारी, साकेत कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *