सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, 10 ग्राम ₹80,348 का हुआ:24 दिन में ₹3,765 चढ़ा दाम, चांदी ₹578 बढ़कर ​​​​​​​91,211 रुपए किलो पहुंची

सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, 10 ग्राम ₹80,348 का हुआ:24 दिन में ₹3,765 चढ़ा दाम, चांदी ₹578 बढ़कर ​​​​​​​91,211 रुपए किलो पहुंची

सोने चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (24 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 309 रुपए बढ़कर 80,348 रुपए हो गया। इससे पहले गुरुवार को इसका दाम 80,039 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने ने दो दिन पहले 22 जनवरी को 80,194 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी का दाम 578 रुपए बढ़कर 91,211 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 90,633 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
इस साल अब तक ₹3,765 महंगा हुआ सोना 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,583 रुपए था। बीते 24 दिन में इसमें 3,765 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, नए साल के पहले दिन 1 किलो चांदी की कीमत 86,055 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,156 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में कीमत के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर न्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *