युवती लखीसराय से बरामद, प्रेमी भी अरेस्ट:15 दिन पहले मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, राजस्थान से लौटते पकड़े गए

युवती लखीसराय से बरामद, प्रेमी भी अरेस्ट:15 दिन पहले मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, राजस्थान से लौटते पकड़े गए

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी प्रहलाद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गदबदिया गांव निवासी विजय राम का पुत्र प्रहलाद कुमार बताया गया है। दोनों को बड़हिया से कोरमा थाना लाया गया, जिसके बाद युवक को शेखपुरा जेल भेज दिया गया। बरामद युवती का बयान कलमबद्ध करने की तैयारी चल रही है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। युवती मैट्रिक की छात्रा,चार लोगों को नामजद अभियुक्त थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बरामद युवती मैट्रिक की छात्रा है। उसके घर से गायब होने के बाद, युवती की मां ने 25 नवंबर को स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गिरफ्तार युवक सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थाना अध्यक्ष के अनुसार, युवती का प्रेम संबंध गिरफ्तार युवक के साथ काफी समय से चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर छोड़कर राजस्थान चले गए थे। राजस्थान से लौटने के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए दोनों को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पकड़ लिया। शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी प्रहलाद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गदबदिया गांव निवासी विजय राम का पुत्र प्रहलाद कुमार बताया गया है। दोनों को बड़हिया से कोरमा थाना लाया गया, जिसके बाद युवक को शेखपुरा जेल भेज दिया गया। बरामद युवती का बयान कलमबद्ध करने की तैयारी चल रही है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। युवती मैट्रिक की छात्रा,चार लोगों को नामजद अभियुक्त थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बरामद युवती मैट्रिक की छात्रा है। उसके घर से गायब होने के बाद, युवती की मां ने 25 नवंबर को स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गिरफ्तार युवक सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थाना अध्यक्ष के अनुसार, युवती का प्रेम संबंध गिरफ्तार युवक के साथ काफी समय से चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर छोड़कर राजस्थान चले गए थे। राजस्थान से लौटने के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए दोनों को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पकड़ लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *