गुरुग्राम में जली लाश केस में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट:मामा को भांजे की हत्या का शक, दो दिन पहले लड़की से ब्रेकअप हुआ था

गुरुग्राम में जली लाश केस में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट:मामा को भांजे की हत्या का शक, दो दिन पहले लड़की से ब्रेकअप हुआ था

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए के कमरे में रहने वाले मंजूर अली की चेहरा जली लाश मिलने के मामले में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट सामने आया है। मृतक के मामा रजाउल करीम ने आरोप लगाया है कि रविवार रात साथ बिताने के बाद उसके भांजे ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करना बंद किया था। इसके बाद मंगलवार सुबह जली हुई हालत में डेडबॉडी मिली। ऐसे में उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मामा का आरोप है कि सोमवार रात को ब्रेकअप के चलते उसने भांजे ने अपने 2 दोस्त अमन और राहुल के साथ ड्रिंक की थी। रात को राहुल अपने घर चला गया। जबकि, अमन कमरे में ही सो गया। इसी दौरान मंजूर अली की मौत हो गई। यह स्थिति संदेह पैदा करती है। अमन के सोने के बाद कमरे पर क्या हुआ, उसका पता चलना चाहिए। क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड अक्सर उसके रूम पर रात को आ जाती थी। भांजे की मौत में मामा के लड़की पर शक की 3 वजहें… ग्रॉसरी मार्ट में दोनों की जाॅब
परिजन के मुताबिक, दोनों सदर बाजार स्थित एक ग्रॉसरी मार्ट में जॉब करते थे। मंजूर अली डिलीवरी मैनेजर था और उसकी गर्लफ्रेंड सेल्स विंग में है। करीब एक साल पहले दोनों करीब आए और उनमें दोस्ती और प्यार हो गया। बाद में दोनों एक-दूसरे के कमरे पर रात बिताने लगे। पुलिस मान रही हादसा, जांच में 3 अहम बातें सामने आई… ब्रेकअप के बाद की पार्टी
पुलिस जांच के अनुसार, मंजूर अली सोमवार रात को अपने दोस्त अमन और राहुल के साथ अपने ब्रेकअप की पार्टी कर रहा था। रात करीब 11 बजे मंजूर ने अपने मामा रजाउल करीम को फोन किया और कहा कि मामा, खाने की प्लेट लेकर चले जाओ। इसके बाद मामा आया और प्लेट लेकर चला गया। अमन और राहुल के साथ पार्टी करने के बाद राहुल अपने घर चला गया। जबकि, अमन मंजूर के कमरे में ही सो गया। प्रथम दृष्टया हादसा
जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि मौके पर मंजूर आधा बिस्तर पर था और उसका सिर अंगीठी पर लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया दम घुटने और जलने से मौत लग रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *