बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा:तेघड़ा में एनडीए कैंडिडेट के लिए करेंगे चुनाव प्रचार, गिरिराज सिंह भी मंच पर रहेंगे

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा:तेघड़ा में एनडीए कैंडिडेट के लिए करेंगे चुनाव प्रचार, गिरिराज सिंह भी मंच पर रहेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को बेगूसराय आएंगे। वे तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन तेघड़ा अनुमंडल मैदान में किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह एवं एनडीए के प्रत्याशी सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि एनडीए ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के रजनीश कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, महागठबंधन की ओर से वर्तमान विधायक और सीपीआई के प्रत्याशी राम रतन सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता रजनीश कुमार और सीपीआई के राम रतन सिंह के बीच मुकाबला राम रतन सिंह और रजनीश कुमार के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने के लिए जनसुराज ने शिक्षाविद आर.एन. सिंह को मैदान में उतारा है। लेकिन वह कुछ खास नहीं दिखा सकें हैं‌। जिसके कारण मुकाबला दिलचस्प है। यहां से सीपीआई के प्रत्याशी रामरतन सिंह इसी विधानसभा क्षेत्र के मिनी मास्को कहे जाने वाले बीहट गांव के रहने वाले हैं। जबकि रजनीश कुमार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड स्थित मेहदौली गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय बनाम बाहरी का नारा लगने के कारण प्रचार अभियान के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशी के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। आज शाम फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के तहत बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को बेगूसराय आएंगे। वे तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन तेघड़ा अनुमंडल मैदान में किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह एवं एनडीए के प्रत्याशी सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि एनडीए ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के रजनीश कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, महागठबंधन की ओर से वर्तमान विधायक और सीपीआई के प्रत्याशी राम रतन सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा नेता रजनीश कुमार और सीपीआई के राम रतन सिंह के बीच मुकाबला राम रतन सिंह और रजनीश कुमार के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने के लिए जनसुराज ने शिक्षाविद आर.एन. सिंह को मैदान में उतारा है। लेकिन वह कुछ खास नहीं दिखा सकें हैं‌। जिसके कारण मुकाबला दिलचस्प है। यहां से सीपीआई के प्रत्याशी रामरतन सिंह इसी विधानसभा क्षेत्र के मिनी मास्को कहे जाने वाले बीहट गांव के रहने वाले हैं। जबकि रजनीश कुमार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड स्थित मेहदौली गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय बनाम बाहरी का नारा लगने के कारण प्रचार अभियान के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशी के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। आज शाम फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के तहत बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *