गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं:केंद्रीय मंत्री ने कहा- बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे, 2025 में नेता नहीं, जनता चुनाव लड़ेगी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भागलपुर में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, यही उनकी लोकप्रियता है। 1971 के जंग में अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि इस वक्त हमारी एकमात्र पार्टी भारत माता है। इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के कामकाज पर ही सवाल उठा रहे हैं, इसलिए विपक्ष की ये हालत हुई है। अगर जनता एकजुट रही ताे बिहार काे बंगाल बनने से रोकने का काम हमलोग करेंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में राम और रावण, पांडव और कौरव के बीच लड़ाई है। इसमें तीसरा कोई नहीं है, जाे है भी वह जनता से धोखा ही करेगा। इसलिए बिहार में एनडीए एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इसके बाद एनडीए सरकार बनाएगी और सीएम कौन होगा, ये मुझे नहीं पता। उन्होंने कहा कि अभी मुद्दा भागलपुर में सिल्क सिटी काे दोबारा खड़ा करने का है। इस दिशा में हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। हमलाेग मिलकर काम कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया इससे पहले गिरिराज सिंह ने रानी तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। वहीं पीएम मोदी के 11 साल पूरे हाेने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिरिराज सिंह ने बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पीएम ने दी। बालाकोट स्ट्राइक से लेकर तेजस, ब्रह्मोस, आईएनएस विक्रांत और एस-400 जैसे मॉडर्न संसाधनों से भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर कार्रवाई से हिंसा में 70% की गिरावट आई है। टेक्नोलॉजी के जरिए पारदर्शिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिला है। 24 लाख करोड़ से अधिक डिजिटल लेन-देन और 97 करोड़ इंटरनेट यूजर भारत की डिजिटल क्रांति का प्रमाण है। 44 लाख करोड़ लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि भेजी गयी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई। गिरिराज सिंह ने कहा कि इज ऑफ बिजनस रैंकिंग में भारत 142 से 63वें स्थान पर पहुंचा है। एमएसएमई को सहायता देकर 2.39 लाख करोड़ का एनपीए बचाया गया और 1.8 लाख से अधिक नई कंपनियां रजिस्टर हुईं। प्रतिदिन 34 किमी हाईवे निर्माण, 136 वंदे भारत ट्रेनें, और 103 अमृत भारत स्टेशन देश की तेज गति से बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। उड़ान योजना से हवाई यात्रा आम आदमी की पहुंच में आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 3.7 लाख करोड़ और फसल बीमा योजना से 1.75 लाख करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। 15 करोड़ घरों में नल से जल और 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण जीवन स्तर की क्रांति है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को भागलपुर में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, यही उनकी लोकप्रियता है। 1971 के जंग में अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि इस वक्त हमारी एकमात्र पार्टी भारत माता है। इस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के कामकाज पर ही सवाल उठा रहे हैं, इसलिए विपक्ष की ये हालत हुई है। अगर जनता एकजुट रही ताे बिहार काे बंगाल बनने से रोकने का काम हमलोग करेंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में राम और रावण, पांडव और कौरव के बीच लड़ाई है। इसमें तीसरा कोई नहीं है, जाे है भी वह जनता से धोखा ही करेगा। इसलिए बिहार में एनडीए एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इसके बाद एनडीए सरकार बनाएगी और सीएम कौन होगा, ये मुझे नहीं पता। उन्होंने कहा कि अभी मुद्दा भागलपुर में सिल्क सिटी काे दोबारा खड़ा करने का है। इस दिशा में हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। हमलाेग मिलकर काम कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया इससे पहले गिरिराज सिंह ने रानी तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। वहीं पीएम मोदी के 11 साल पूरे हाेने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिरिराज सिंह ने बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पीएम ने दी। बालाकोट स्ट्राइक से लेकर तेजस, ब्रह्मोस, आईएनएस विक्रांत और एस-400 जैसे मॉडर्न संसाधनों से भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर कार्रवाई से हिंसा में 70% की गिरावट आई है। टेक्नोलॉजी के जरिए पारदर्शिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिला है। 24 लाख करोड़ से अधिक डिजिटल लेन-देन और 97 करोड़ इंटरनेट यूजर भारत की डिजिटल क्रांति का प्रमाण है। 44 लाख करोड़ लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि भेजी गयी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई। गिरिराज सिंह ने कहा कि इज ऑफ बिजनस रैंकिंग में भारत 142 से 63वें स्थान पर पहुंचा है। एमएसएमई को सहायता देकर 2.39 लाख करोड़ का एनपीए बचाया गया और 1.8 लाख से अधिक नई कंपनियां रजिस्टर हुईं। प्रतिदिन 34 किमी हाईवे निर्माण, 136 वंदे भारत ट्रेनें, और 103 अमृत भारत स्टेशन देश की तेज गति से बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। उड़ान योजना से हवाई यात्रा आम आदमी की पहुंच में आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 3.7 लाख करोड़ और फसल बीमा योजना से 1.75 लाख करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। 15 करोड़ घरों में नल से जल और 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण जीवन स्तर की क्रांति है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *