जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट

जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट

जायंट्स ग्रुप संकल्प की ओर से महिला सशक्तिकरण के तहत एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। सेक्रेटरी शोभा चौधरी ने बताया कि यूनिट डायरेक्टर नवीन बागरेचा, स्पेशल कमेटी मेंबर सुरेंद्र जैन व राजस्थान उपाध्यक्ष मंजू पोखरना की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष आभा जाजू व आलोक जाजू ने वंदना गजवानी को सिलाई मशीन प्रदान की। कार्यक्रम में मधु जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष जाजू ने कहा कि इस मशीन से वह अपना घर का खर्च चला पाएगी जो इंसान दूसरों के चेहरे पर खुशी लाता है ईश्वर उसका दामन खुशियों से भर देता है। आलोक जाजू ने कहा जरूरतमंद महिलाओं को उद्योगों मे रोजगार का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में संध्या आगीवाल, अंशु जैन, प्रमिला सेठी, कविता जैन, रिंकू अग्रवाल, प्रियंका जैन, अंजलि हेमनानी आदि सदस्य मौजूद रहे। मधु जैन ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *