घांघू के शूटर मैत्रेय ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई:भोपाल में 68वीं प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में मिली सफलता

घांघू के शूटर मैत्रेय ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई:भोपाल में 68वीं प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में मिली सफलता

चूरू के घांघू के शूटर कुमार मैत्रेय ने भोपाल स्थित मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में सब यूथ, यूथ और जूनियर, तीनों श्रेणियों में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। मैत्रेय ने पिछले साल भी भोपाल में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में सब यूथ और यूथ श्रेणी में नेशनल क्वालीफाई किया था। यह उनकी लगातार दूसरी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि है। कुमार मैत्रेय घांघू ग्राम पंचायत प्रशासक विमला देवी और पूर्व जीएसएस अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी के पौत्र हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच करणवीर सिंह, पिता कुमार अजय और मां पूजा को दिया है। चूरू केंद्रीय स्कूल में कक्षा 10 के छात्र मैत्रेय वर्तमान में चूरू जिला स्टेडियम स्थित चिंकारा शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। मैत्रेय ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना है। उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल में चल रही इस चैंपियनशिप में चूरू की चिंकारा शूटिंग रेंज के अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैत्रेय की इस उपलब्धि पर घांघू के ग्रामीणों, खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *