‘गौतम गंभीर तो पाखंडी है’, KKR के पूर्व खिलाड़ी ने हेड कोच पर लगाए कई आरोप

‘गौतम गंभीर तो पाखंडी है’, KKR के पूर्व खिलाड़ी ने हेड कोच पर लगाए कई आरोप

Manoj Tiwari on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और केकेआर को खिताबी जीत दिलाने वाले खिलाड़ी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। 

Manoj Tiwari on Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हालत देखने के बाद लगातार पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गंभीर पर जुबानी हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने वाले मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को पाखंडी तक कह दिया। उन्होंने कहा है कि वह जो कहते हैं वह करते नहीं हैं। बता दें कि मनोज तिवारी और गौतम गंभीर ने मिलकर साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। अब जब गंभीर हेड कोच बन गए हैं और टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है तो मनोज तिवारी ने उनकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोर्केल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कहा, “गौतम गंभीर पाखंडी हैं। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं। (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हारने के बाद) रोहित को बली का बकरा बना दिया गया। जलज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। वह अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन चुप रहते हैं।” पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि गौतम गंभरी ने वह कोचिंग नहीं दिखाई, जिसकी उम्मीद थी। उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर की नियुक्ति की भी आलोचना की।

मनोज ने कहा, “‘टीम में ऐसे गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच होने का क्या फायदा, जो हेड कोच की हार बात मान ले। अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनके साथ काम कर चुके हैं। लखनऊ सुपरजायट्स के साथ जब गौतम काम कर रहे थे तब मोर्ने मोर्कल भी उनके साथ थे। गंभीर अच्छे से जानते हैं कि ये दोनों कभी भी उनके खिलाफ नहीं जाएंगे। इसलिए इन दोनों को टीम के स्टाफ में शामिल किया गया।”

क्रेडिट चुरान का भी लगाया आरोप

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर क्रेडिट चुराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने 2012 आईपीएल संस्करण का उदहारण देते हुए समझाया। उन्होंने कहा, “उन्होंने PR की बदौलत शानदार माहौल बना रखा है, जो सारी सफलता का क्रेडिट उन्हें देते हैं। गौतम ने अकेले अपने दम पर कोलकाता को 2012 में चैंपियन नहीं बनाया था। उस समय टीम में मैं था, जैक्स कैलिस थे, सुनील नरेन था, सबने मिलकर कड़ी मेहनत की थी लेकिन सफलता का क्रेडिट सिर्फ उनको मिला।”

खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद भावुक हुए गप्टिल खेलना चाहते थे और क्रिकेट, कहा – अचानक सब कैसे खत्म हो गया…

– Patrika | CMS

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *