Gautam Buddha Nagar पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसी लगाम, दो वर्षों में 51 करोड़ रुपये जब्त

Gautam Buddha Nagar पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसी लगाम, दो वर्षों में 51 करोड़ रुपये जब्त

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इस पूरी कवायद में दो वर्ष में पुलिस ने 51 करोड़ से अधिक रुपए जब्त किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक कुल 2073 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधियों के खातों में मिली 51 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए की धनराशि के लेन देन पर रोक लगाई गई है और 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार 812 रुपए की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) ने बताया कि ‘साइबर जागृति भारत अभियान’ के तहत जिले में लगातार साइबर जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है और दो लाख से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *