झारखंड का मौसम अपने तल्ख मिजाज में लौट आया है। प्रदेश का पारा हर दिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि राज्य के 13 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 40 डिग्री या इसके पार चला गया है। वहीं 11 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज से झारखंड में लू चलने की बात कही है। लू की संभावना को देखते हुए आज के लिए 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिन चलेगी गर्म हवाएं, बढ़ते प्रदेश का पारा मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 10 में से लेकर 13 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि हल्की राहत देने वाली बात यह है कि 13 मई को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्य दर्जी की बारिश हो सकती है। बारिश पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में होने के आसार हैं। संथाल परगना में लू का सर्वाधिक असर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 मई और 11 मई को राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिन गर्म और उमस भरा रहने वाला है। 12 मई को राज्य के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिला में कहीं-कहीं भीषण गर्मी लगेगी और गर्म हवाओं का कहर रहेगा। 13 मई को राज्य के बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू चलने के पूरे आसार हैं। 14 और 15 मई को मौसम सामान्य रहेगा। गर्म हो रहा है रांची का मौसम इधर, राजधानी रांची का मौसम भी गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 11 मई को भी आसमान साफ रहेगा और मौसम में ड्राइनेस बना रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़ेगा। यह 38 डिग्री तक जा सकता है। 12 मई को भी मौसम साफ रहने के साथ-साथ हवा गर्म रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला है। 13 मई को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रिम्स और सदर में ओपीडी में 15% तक बढ़े मरीज गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ रांची के प्रमुख अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रिम्स और सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, मेडिसिन ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में 12-15% अधिक मरीज आ रहे हैं, जबकि पीडियाट्रिक विभाग में यह वृद्धि 20% तक पहुंच गई है। स्किन विभाग में भी 10% तक मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। रिम्स मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. बी कुमार के अनुसार, गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकावट, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, दस्त, स्किन एलर्जी और बुखार जैसी समस्याएं लेकर ज्यादातर मरीज अस्पताल आ रहे हैं। झारखंड का मौसम अपने तल्ख मिजाज में लौट आया है। प्रदेश का पारा हर दिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि राज्य के 13 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 40 डिग्री या इसके पार चला गया है। वहीं 11 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज से झारखंड में लू चलने की बात कही है। लू की संभावना को देखते हुए आज के लिए 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिन चलेगी गर्म हवाएं, बढ़ते प्रदेश का पारा मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 10 में से लेकर 13 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि हल्की राहत देने वाली बात यह है कि 13 मई को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्य दर्जी की बारिश हो सकती है। बारिश पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में होने के आसार हैं। संथाल परगना में लू का सर्वाधिक असर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 मई और 11 मई को राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिन गर्म और उमस भरा रहने वाला है। 12 मई को राज्य के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिला में कहीं-कहीं भीषण गर्मी लगेगी और गर्म हवाओं का कहर रहेगा। 13 मई को राज्य के बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू चलने के पूरे आसार हैं। 14 और 15 मई को मौसम सामान्य रहेगा। गर्म हो रहा है रांची का मौसम इधर, राजधानी रांची का मौसम भी गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 11 मई को भी आसमान साफ रहेगा और मौसम में ड्राइनेस बना रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़ेगा। यह 38 डिग्री तक जा सकता है। 12 मई को भी मौसम साफ रहने के साथ-साथ हवा गर्म रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला है। 13 मई को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रिम्स और सदर में ओपीडी में 15% तक बढ़े मरीज गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ रांची के प्रमुख अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रिम्स और सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, मेडिसिन ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में 12-15% अधिक मरीज आ रहे हैं, जबकि पीडियाट्रिक विभाग में यह वृद्धि 20% तक पहुंच गई है। स्किन विभाग में भी 10% तक मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। रिम्स मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. बी कुमार के अनुसार, गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकावट, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, दस्त, स्किन एलर्जी और बुखार जैसी समस्याएं लेकर ज्यादातर मरीज अस्पताल आ रहे हैं।
No tags for this post.