समस्तीपुर में डीआरएम कार्यालय के पास रविवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है। घायल की पहचान बेगूसराय जिले के सचिन कुमार, सत्यम कुमार के अलावा समस्तीपुर शहर के एमडी हुसैन और वीरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। मौसी के घर से गांव लौट रहा था जानकारी के मुताबिक सचिन कुमार और सत्यम कुमार अपनी मौसी के घर भगवानपुर देसुआ गांव आया था। वापस घर लौटते समय डीआरएम कार्यालय के पास से गुजर था। इस दौरान खाना लाने रेस्टोरेंट जा रहे वीरेंद्र और मोहम्मद हुसैन की गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। तुरंत रेलवे अस्पताल फोन करके एंबुलेंस बुलाया गया। इसके बाद चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समस्तीपुर में डीआरएम कार्यालय के पास रविवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है। घायल की पहचान बेगूसराय जिले के सचिन कुमार, सत्यम कुमार के अलावा समस्तीपुर शहर के एमडी हुसैन और वीरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। मौसी के घर से गांव लौट रहा था जानकारी के मुताबिक सचिन कुमार और सत्यम कुमार अपनी मौसी के घर भगवानपुर देसुआ गांव आया था। वापस घर लौटते समय डीआरएम कार्यालय के पास से गुजर था। इस दौरान खाना लाने रेस्टोरेंट जा रहे वीरेंद्र और मोहम्मद हुसैन की गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। तुरंत रेलवे अस्पताल फोन करके एंबुलेंस बुलाया गया। इसके बाद चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


