बॉम्बे हाईकोर्ट ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को बरी कर दिया है। इनपर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप था। अक्टूबर 2018 में निशांत को गिरफ्तार किया गया था। फिर बाद में 3 जून 2024 को नागपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उम्रकैद (14 साल) की सजा सुनाई थी। जांच एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया था कि निशांत कोड गेम्स के जरिए ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारी ISI को भेजा करता था। निशांत नागपुर में मिसाइल सेंटर में इंजीनियर था
ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल बरी:पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी का आरोप था; एक साल पहले उम्रकैद की सजा हुई थी


