गया में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिंदापुर टोल प्लाजा के पास एक टेंपो पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान टेंपो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे अन्य जिलों में सप्लाई किए जाने की आशंका थी। पुलिस के अनुसार, टेंपो से कुल 73.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। कुल 166 बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। ताकि शराब के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके। पुलिस को संदेह है कि यह खेप जिले में सक्रिय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। इसी कड़ी में, मद्य निषेध विभाग की टीम ने टेकुना फॉर्म क्षेत्र में भी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एक टोटो वाहन को रोका गया और उसके चालक मिथिलेश कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 90 लीटर विदेशी शराब बरामद टोटो की तलाशी लेने पर 90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। यह शराब छोटे पैमाने पर गांवों और कस्बों में सप्लाई की जानी थी। चालक मिथिलेश कुमार को जेल भेज दिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। दोनों अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 163.5 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। जिला प्रशासन और मद्य निषेध विभाग ने बताया कि शराबबंदी के उल्लंघन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे ऑपरेशनों को और तेज किया जाएगा ताकि जिले में शराब तस्करों की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। निषेध विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है. गया में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिंदापुर टोल प्लाजा के पास एक टेंपो पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान टेंपो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे अन्य जिलों में सप्लाई किए जाने की आशंका थी। पुलिस के अनुसार, टेंपो से कुल 73.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। कुल 166 बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। ताकि शराब के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके। पुलिस को संदेह है कि यह खेप जिले में सक्रिय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। इसी कड़ी में, मद्य निषेध विभाग की टीम ने टेकुना फॉर्म क्षेत्र में भी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एक टोटो वाहन को रोका गया और उसके चालक मिथिलेश कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 90 लीटर विदेशी शराब बरामद टोटो की तलाशी लेने पर 90 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। यह शराब छोटे पैमाने पर गांवों और कस्बों में सप्लाई की जानी थी। चालक मिथिलेश कुमार को जेल भेज दिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। दोनों अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 163.5 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। जिला प्रशासन और मद्य निषेध विभाग ने बताया कि शराबबंदी के उल्लंघन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे ऑपरेशनों को और तेज किया जाएगा ताकि जिले में शराब तस्करों की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। निषेध विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है.


