खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: 42 नमूने जांच को भेजे, 7 इकाइयों पर जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: 42 नमूने जांच को भेजे, 7 इकाइयों पर जुर्माना

Ahmedabad: महानगरपालिका के हेल्थ विभाग की फूड शाखा ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन और वार्डों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 42 खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।फूड विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान कई इकाइयों में अनियमितता पाई। जिन प्रतिष्ठानों से जुर्माना वसूला गया उनमें बेहरामपुरा स्थित एक इकाई से 3000 रुपए, सैटेलाइट स्थित इकाई से 10000, सरखेज बावला हाईवे स्थित इकाई से 10000, आंबली बोपल रोड क्षेत्र की इकाई से 5000, जमालपुर से 2000, पालडी से 13000 रुपए औरवेजलपुर से 10000 रुपए वसूले गए।

कुल मिलाकर 53,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। मनपा ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *