मंगलवार को खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह हैदराबाद से सुबह 9 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 9.55 बजे और दिल्ली से सुबह 9.35 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 10.28 बजे पहुंची। मुंबई और बेंगलुरू से सुबह करीब साढ़े 9 बजे आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में भी आधा घंटे की देरी रही। दोपहर और शाम की उड़ानों में भी देरी की खबर रही। पटना से 12.55 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 1.26 बजे, बेंगलुरू से 3 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस 3.40 बजे, दिल्ली से 5.15 बजे आने वाली विमान 6.49 बजे, हैदराबाद से 5.25 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6.09 बजे, अहमदाबाद से 5.50 बजे आने वाली इंडिगो 7.32 बजे, हैदराबाद से 7.20 बजे आने वाली उड़ान 8.38 बजे, भुवनेश्वर से 7.55 बजे आने वाली इंडिगो 8.24 बजे और दिल्ली से 8.30 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 9.20 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंची। विमानों में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की कतारें बढ़ गईं और कई लोग परेशान नजर आए। यात्रियों ने कहा कि विमान लेट होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। मंगलवार को खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह हैदराबाद से सुबह 9 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 9.55 बजे और दिल्ली से सुबह 9.35 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 10.28 बजे पहुंची। मुंबई और बेंगलुरू से सुबह करीब साढ़े 9 बजे आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में भी आधा घंटे की देरी रही। दोपहर और शाम की उड़ानों में भी देरी की खबर रही। पटना से 12.55 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 1.26 बजे, बेंगलुरू से 3 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस 3.40 बजे, दिल्ली से 5.15 बजे आने वाली विमान 6.49 बजे, हैदराबाद से 5.25 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6.09 बजे, अहमदाबाद से 5.50 बजे आने वाली इंडिगो 7.32 बजे, हैदराबाद से 7.20 बजे आने वाली उड़ान 8.38 बजे, भुवनेश्वर से 7.55 बजे आने वाली इंडिगो 8.24 बजे और दिल्ली से 8.30 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट 9.20 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंची। विमानों में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की कतारें बढ़ गईं और कई लोग परेशान नजर आए। यात्रियों ने कहा कि विमान लेट होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी।


