प्रयागराज एयरपोर्ट पर फिर बाधित हुई फ्लाइट सेवाएं:नाइट लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से रद्द हुई उड़ानें, यात्री हुए परेशान

प्रयागराज एयरपोर्ट पर फिर बाधित हुई फ्लाइट सेवाएं:नाइट लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से रद्द हुई उड़ानें, यात्री हुए परेशान

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार को फिर से फ्लाइट सेवाएं बाधित रहीं। इस बार समस्या ऑपरेशनल नहीं बल्कि नाइट लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से हुई। एयरफोर्स से मंजूरी न मिलने के कारण दिल्ली-प्रयागराज और प्रयागराज-दिल्ली दोनों फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।बीते दो दिनों से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हो रही थीं। शुक्रवार को दिल्ली की दो और मुंबई की एक उड़ान रद्द हो गई थी, वहीं बेंगलुरु की फ्लाइट पांच घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों ने इस कारण शनिवार की उड़ान के लिए उम्मीद जताई थी। एलाइंस एयर ने दिल्ली के लिए विशेष उड़ान की घोषणा की थी। जिसमें प्रयागराज से 40 और दिल्ली से 30 टिकट बुक थे। नई दिल्ली से शाम 5 बजे उड़ान निकलकर 7 बजे प्रयागराज पहुंचनी थी, लेकिन अंतिम समय में अनुमति न मिलने से टिकट कैंसिल कर दिए गए। शनिवार को केवल अकासा एयरलाइंस की मुंबई फ्लाइट ही प्रयागराज से उड़ान भर पाई, जिसकी सभी सीटें भी पहले ही बुक थीं। यात्रियों को हुई असुविधा को लेकर एयरपोर्ट और संबंधित अधिकारियों से समाधान की उम्मीद बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *