शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 85,100 पर कारोबार कर रहा; ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स गिरे

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 85,100 पर कारोबार कर रहा; ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स गिरे

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 3 दिसंबर को सेंसेक्स 50 अंक नीचे 85,100 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है, ये 26,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और FMCG के शेयरों में गिरावट है। IT, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार घरेलू निवेशकों ने 2 दिसंबर को ₹4,646 करोड़ के शेयर खरीदे कल 503 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 2 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 85,138 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 143 अंक की गिरावट रही, ये 26,032 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स, मारूति के शेयर 3% तक चढ़कर बंद हुए। HDFC बैंक, ICICI बैंक और इंडिगो में 2% तक गिरावट रही। NSE के फार्मा इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली, वहीं मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *