पिपरा में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग:तीन घर जले, 150 बोरी धान सहित सभी घरेलू सामान राख

पिपरा में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग:तीन घर जले, 150 बोरी धान सहित सभी घरेलू सामान राख

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की निर्मली पंचायत के हटवरिया वार्ड नंबर 8 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृह स्वामी कामेश्वर मंडल के दो घर, 150 बोरी धान सहित सभी घरेलू सामान जल गए। वहीं, भुवनेश्वर मंडल का एक घर, धान, गेहूं, चावल, दो चौकी, कुर्सी, टेबल और अन्य उपयोगी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस आगलगी में लगभग ढाई लाख रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की जानकारी पिपरा की अंचलाधिकारी (सीओ) उमा कुमारी और थाना प्रभारी राजेश कुमार झा को दी गई। सीओ उमा कुमारी ने बताया कि हटवरिया में आग लगने की सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को सरकारी नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की निर्मली पंचायत के हटवरिया वार्ड नंबर 8 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृह स्वामी कामेश्वर मंडल के दो घर, 150 बोरी धान सहित सभी घरेलू सामान जल गए। वहीं, भुवनेश्वर मंडल का एक घर, धान, गेहूं, चावल, दो चौकी, कुर्सी, टेबल और अन्य उपयोगी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस आगलगी में लगभग ढाई लाख रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की जानकारी पिपरा की अंचलाधिकारी (सीओ) उमा कुमारी और थाना प्रभारी राजेश कुमार झा को दी गई। सीओ उमा कुमारी ने बताया कि हटवरिया में आग लगने की सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को सरकारी नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *