समस्तीपुर के 6 घरों में लगी आग:10 लाख की संपत्ति समेत गाय-बकरी जली, अनाज, कपड़े, बर्तन-फर्नीचर का हुआ नुकसान

समस्तीपुर के 6 घरों में लगी आग:10 लाख की संपत्ति समेत गाय-बकरी जली, अनाज, कपड़े, बर्तन-फर्नीचर का हुआ नुकसान

समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत में शनिवार शाम को अग्निकांड हुआ। उत्तरवारी टोल वार्ड नंबर-एक में शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने उपेंद्र मंडल, गाजो मंडल, रामनारायण मंडल, जनता कुमार, सुमन कुमार और अजय कुमार के घरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 6 गाय और एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई। घरों में रखे नगद रुपए, अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात और जेवरात जलकर राख हो गए। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही जले घर स्थानीय लोगों ने बहेड़ी और सिंघिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही घर जल चुके थे। ग्रामीणों ने निजी पंप सेट और बाल्टी से पानी डालकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार ने पीड़ितों को सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया। शिवाजीनगर अंचलाधिकारी वीणा भारती ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। प्राथमिक राहत के तौर पर पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन उपलब्ध कराई जा रही है। समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत में शनिवार शाम को अग्निकांड हुआ। उत्तरवारी टोल वार्ड नंबर-एक में शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने उपेंद्र मंडल, गाजो मंडल, रामनारायण मंडल, जनता कुमार, सुमन कुमार और अजय कुमार के घरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 6 गाय और एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई। घरों में रखे नगद रुपए, अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात और जेवरात जलकर राख हो गए। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही जले घर स्थानीय लोगों ने बहेड़ी और सिंघिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही घर जल चुके थे। ग्रामीणों ने निजी पंप सेट और बाल्टी से पानी डालकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार ने पीड़ितों को सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया। शिवाजीनगर अंचलाधिकारी वीणा भारती ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। प्राथमिक राहत के तौर पर पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन उपलब्ध कराई जा रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *