मनसारा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मोबाइल से गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावरों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीन लिया और उसके साथ छेड़छाड़ का भी प्रयास किया। वहीं इस मामले 6 लोगों पर शुक्रवार को FIR दर्ज किया गया है। मोबाइल वापस लेने पर विवाद काला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके पोते विकास सदा ने अपने मोबाइल से ब्लूटूथ के जरिए स्पीकर पर गाना बजाया था। जब विकास अपना मोबाइल वापस लेने गया, तो लाल बौआ सदा ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद लाल बौआ सदा, हरि लाल सदा, नमेश्वर सदा, लड्डू सदा, शिवसागर देवी, राजेंद्र सदा और मिंटू सदा ने मिलकर विकास को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सिर पर लाठी से वार उन्होंने देखा कि लड्डू सदा ने विकास के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद हरि लाल सदा ने विकास को लगातार पीटा, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। महिलाओं पर भी हमला विकास को बचाने के लिए काला देवी, उनकी बेटी रंजन देवी और मीना देवी आगे आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी पकड़कर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान, हमलावरों ने रंजन देवी के गले से एक भरी सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। राजेंद्र ने रंजन देवी की इज्जत लूटने का प्रयास किया, और जब रंजन देवी ने विरोध किया, तो राजेंद्र सदा ने उनके हाथ पर दांत काट लिया। घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया। इसके बाद विकास सदा, रंजन देवी और मीना देवी को पीएचसी घनश्यामपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में तीनों का इलाज हुआ है। विकास सदा के सिर में सात टांके लगे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज काला देवी ने पुलिस से इस मामले की जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इस संबंध में थाना इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया है कि पीड़ित महिला के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस अग्रतर करवाई करने में जुट गई।। मनसारा में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मोबाइल से गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावरों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीन लिया और उसके साथ छेड़छाड़ का भी प्रयास किया। वहीं इस मामले 6 लोगों पर शुक्रवार को FIR दर्ज किया गया है। मोबाइल वापस लेने पर विवाद काला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके पोते विकास सदा ने अपने मोबाइल से ब्लूटूथ के जरिए स्पीकर पर गाना बजाया था। जब विकास अपना मोबाइल वापस लेने गया, तो लाल बौआ सदा ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद लाल बौआ सदा, हरि लाल सदा, नमेश्वर सदा, लड्डू सदा, शिवसागर देवी, राजेंद्र सदा और मिंटू सदा ने मिलकर विकास को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सिर पर लाठी से वार उन्होंने देखा कि लड्डू सदा ने विकास के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद हरि लाल सदा ने विकास को लगातार पीटा, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। महिलाओं पर भी हमला विकास को बचाने के लिए काला देवी, उनकी बेटी रंजन देवी और मीना देवी आगे आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी पकड़कर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान, हमलावरों ने रंजन देवी के गले से एक भरी सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। राजेंद्र ने रंजन देवी की इज्जत लूटने का प्रयास किया, और जब रंजन देवी ने विरोध किया, तो राजेंद्र सदा ने उनके हाथ पर दांत काट लिया। घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया। इसके बाद विकास सदा, रंजन देवी और मीना देवी को पीएचसी घनश्यामपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में तीनों का इलाज हुआ है। विकास सदा के सिर में सात टांके लगे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज काला देवी ने पुलिस से इस मामले की जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इस संबंध में थाना इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया है कि पीड़ित महिला के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस अग्रतर करवाई करने में जुट गई।।


