किसानों का सम्मान, 16,000 टन घरेलू जौ की खरीद का लक्ष्य

किसानों का सम्मान, 16,000 टन घरेलू जौ की खरीद का लक्ष्य

राजस्थान में छठे बार्ली ग्रोअर्स डे पर 2000 जौ किसानों से संवाद

जयपुर. 2026 के बार्ली ग्रोअर्स डे संस्करण में किसान, कृषि वैज्ञानिक, शोध विशेषज्ञ, सप्लाई चेन भागीदार और नीति निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं स्वशासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। एबी इनबेव इंडिया ने चौमूं में छठा वार्षिक जौ उत्पादक दिवस मनाया। यह आयोजन कंपनी की अपनी प्रमुख स्मार्टबार्ली पहल के माध्यम से भारत के जौ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। यह पहल राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 2,000 से अधिक किसानों को सशक्त बनाते हुए सतत कृषि, वैज्ञानिक खेती के तरीकों और मजबूत स्थानीय आपूर्ति शृंखलाओं को बढ़ावा दे रही है। भारत में स्मार्टबार्ली कार्यक्रम ने पिछले एक दशक में अपने तीन प्रमुख स्तंभों किसान कौशल विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और वित्तीय सशक्तिकरण के माध्यम से उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर इंग्रिड डी राइक ने कहा कि स्मार्ट बार्ली इस बात का उदाहरण है कि एबी इनबेव में स्थिरता कैसे जमीन पर उतरती है। कौशल, कनेक्टिविटी खेती में निवेश कर हम किसानों को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

इस कार्यक्रम में तकनीक आधारित और सतत जौ उत्पादन पर विशेष जोर दिया गया, ऐसे समय में जब भारत में माल्ट गुणवत्ता वाले घरेलू जौ की मांग लगातार बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर स्मार्ट बार्ली एबी इनबेव का प्रमुख कृषि कार्यक्रम है, जो विज्ञान आधारित कृषि, पुनर्योजी पद्धतियों, डिजिटल टूल्स और बेहतर बाजार पहुंच के माध्यम से किसानों का समर्थन करता है। भारत में कंपनी 2009 से जौ किसानों के साथ काम कर रही है और स्मार्ट बार्ली फ्रेमवर्क 2016 में औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

किसानों के कल्याण की दिशा में एबी इनबेव इंडिया राजस्थान में विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से दृष्टि देखभाल पहल भी चला रहा है। इस पहल के तहत चोमू के 400 जौ किसानों की आंखों की जांच और चश्मा वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *