Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक किसान को गोली मार दी। घायल किसान को बेहद नाजुक हालत में लखनऊ ले जाया गया है।

बदौसा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गर्गपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने किसान राजा भइया गर्ग (55) के पेट में गोली मार दी। घायल किसान को उनके परिजन बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए बांदा से लखनऊ ले गए हैं।

पुलिस ने बताया कि किसान सुबह अपने रिहायशी मकान से पशु बाड़े जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *