दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरने से एक किसान की मौत हो गई। ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के जीव राय टोला निवासी दुखित राय(60) के तौर पर हुई है। घटना कोईलवर और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन की है। मृतक के भतीजे दीप नारायण ने बताया कि रविवार को पटना जिला के नेउरा थाना क्षेत्र स्थित साबर चौक अपने ससुराल घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बैलेंस बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गए। दिससे उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन पुत्र आशीष राय, अमित राय, ध्रुव राय और एक पुत्री कुमकुम कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरने से एक किसान की मौत हो गई। ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के जीव राय टोला निवासी दुखित राय(60) के तौर पर हुई है। घटना कोईलवर और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन की है। मृतक के भतीजे दीप नारायण ने बताया कि रविवार को पटना जिला के नेउरा थाना क्षेत्र स्थित साबर चौक अपने ससुराल घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौट रहे थे। रास्ते में बैलेंस बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गए। दिससे उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन पुत्र आशीष राय, अमित राय, ध्रुव राय और एक पुत्री कुमकुम कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


