बॉर्डर 2 के टीजर को फैंस ने किया सेलिब्रेट:देश के कई शहरों में रखी गई स्क्रीनिंग, बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं गुनगुनाते दिखे लोग

बॉर्डर 2 के टीजर को फैंस ने किया सेलिब्रेट:देश के कई शहरों में रखी गई स्क्रीनिंग, बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं गुनगुनाते दिखे लोग

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का आज टीजर लॉन्च हुआ। विजय दिवस के मौके पर लॉन्च किए गए टीजर को लेकर देशभर में प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कई शहरों में टीजर के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म के मेकर्स ने कलाकारों के साथ मिलकर मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्णिया, सोलापुर और मेरठ जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर फैन स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिससे थिएटर में सेलिब्रेशन का माहौल देखने को मिला। सबसे पहले मुंबई के फैंस ने इस धमाकेदार टीजर को देखा। फैंस का एक्साइटमेंट तब बढ़ गया, जब उन्हें सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी को सामने से देखने का मौका मिला। इस मौके पर टीजर की फेमस लाइन- ‘आवाज कहां तक ​​जानी चाहिए?’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे देशभक्ति नारों से हॉल गूंज उठा। फैंस ने स्टार्स के साथ मिलकर नारे लगाए। फैंस का यह उत्साह केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि सभी स्क्रीनिंग स्थलों पर प्रशंसकों ने समान जोश, सीटियों और तालियों के साथ टीजर को सेलिब्रेट किया। बिहार के पूर्णिया जिले में फैंस ने हॉल में अंदर जाने से पहले बॉर्डर का इमोशनल गाना ‘संदेशे आते हैं’ साथ में गाया। फिर भारत माता की जय का नारा लगा अंदर गए। वहीं, सोलापुर में ऑडियंस थिएटर के अंदर सनी के फेमस डायलॉग पर चीयर करते दिखी। साथ ही देशभक्ति के नारे भी लगाएं। बता दें कि बॉर्डर 2 जेपी दत्त की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी। 28 साल बाद बॉर्डर 2 को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स लेकर आ रही है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट की बात करें तो सनी देओल के अलावा इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *