लंबित संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान पर 31 मार्च तक छूट

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा लंबित संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर दिनांक 31 मार्च तक शत-प्रतिशत ब्याज एवं दंड में छूट प्रदान की गई है। नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्रांतर्गत राजस्व संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्थानों पर राजस्व संग्रहण शिविर (कैम्प) लगाने का निर्णय लिया गया है। ये शिविर 26 दिसंबर तक पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित होंगे। शिविर 3 व 4 दिसंबर को लक्की वस्त्रालय, धरमपुर चौक, वार्ड 5 एवं 6 दिसंबर को मुसेपुर दुर्गास्थान, जूट मिल रोड, वार्ड 8 व 9 को मुक्तापुर गुमटी के समीप चौक, वार्ड 11,10 व 11 को चांदनी चौक, जितवारपुर, वार्ड 17, 12 व 13 को मध्य विद्यालय, बाजीपुर, वार्ड 30,15 व 16 को मध्य विद्यालय, धुरलख, वार्ड 31,17 व 18 को देवी स्थान, सारी चौक, वार्ड 13,19 व 20 को हनुमान मंदिर, नक्कू स्थान, वार्ड 35,22 व 23 को काली मंदिर, मोहनपुर पुल के समीप वार्ड 43, 24 को कोरवद्धा हाट, महादेव चौक, वार्ड 38 और 26 दिसंबर को पंचायत राज सरकार भवन, वार्ड 46 पर शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं इसका नियंत्रण व निरीक्षण करने की जबावदेही नगर प्रबंधक आशुतोष मिश्रा को दिया गया है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा लंबित संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर दिनांक 31 मार्च तक शत-प्रतिशत ब्याज एवं दंड में छूट प्रदान की गई है। नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्रांतर्गत राजस्व संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्थानों पर राजस्व संग्रहण शिविर (कैम्प) लगाने का निर्णय लिया गया है। ये शिविर 26 दिसंबर तक पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित होंगे। शिविर 3 व 4 दिसंबर को लक्की वस्त्रालय, धरमपुर चौक, वार्ड 5 एवं 6 दिसंबर को मुसेपुर दुर्गास्थान, जूट मिल रोड, वार्ड 8 व 9 को मुक्तापुर गुमटी के समीप चौक, वार्ड 11,10 व 11 को चांदनी चौक, जितवारपुर, वार्ड 17, 12 व 13 को मध्य विद्यालय, बाजीपुर, वार्ड 30,15 व 16 को मध्य विद्यालय, धुरलख, वार्ड 31,17 व 18 को देवी स्थान, सारी चौक, वार्ड 13,19 व 20 को हनुमान मंदिर, नक्कू स्थान, वार्ड 35,22 व 23 को काली मंदिर, मोहनपुर पुल के समीप वार्ड 43, 24 को कोरवद्धा हाट, महादेव चौक, वार्ड 38 और 26 दिसंबर को पंचायत राज सरकार भवन, वार्ड 46 पर शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं इसका नियंत्रण व निरीक्षण करने की जबावदेही नगर प्रबंधक आशुतोष मिश्रा को दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *