कटनी में पदस्थ मप्र विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री उमाशंकर पाराशर के निवास पर ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने शनिवार को छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में 4 कारें, 4 बड़े मकान, एक फैक्ट्री, लाखों के जेवरात और ऐशो-आराम के सामान मिले। छापेमारी नरसिंहपुर जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और ग्राम बिनैर (तहसील करेली) स्थित संपत्तियों पर की गई। कार्रवाई सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चली। 9 बैंक खातों का खुलासा : सर्च में आरोपी के पास 1.5 करोड़ के दो मकान, 3 करोड़ की फैक्ट्री, 60 लाख के 5 चार पहिया और 1 दो पहिया वाहन मिले। 18 लाख से अधिक के जेवर, 36 लाख के घरेलू सामान और 9 बैंक खातों का भी खुलासा हुआ, जिनकी जांच जारी है।
No tags for this post.