छपरा में एनकाउंटर, शराब माफिया को दौड़ाकर मारी गोली:गोलियों की आवाज सुनते ही एक तस्कर ने किया सरेंडर; 12 दिन में तीसरा एनकाउंटर

छपरा में एनकाउंटर, शराब माफिया को दौड़ाकर मारी गोली:गोलियों की आवाज सुनते ही एक तस्कर ने किया सरेंडर; 12 दिन में तीसरा एनकाउंटर

बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में है। छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया है। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग शुरू की। अजय राय भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी है। उसको इलाज के अस्पताल लाया गया है। दुर्गा घाट पर ये मुठभेड़ हुई है। पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ देर रात करीब 1 बजे हुई। सम्राट चौधरी के गृहमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद 12 दिन में ये तीसरा एनकाउंटर है। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए… नाव से शराब की खेप आने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर नदी के रास्ते नाव से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर आ रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास घेराबंदी की थी। जैसे ही नाव किनारे पहुंची, पुलिस की मौजूदगी भांपते हुए तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर को तुरंत छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो फायरिंग के खोखे बरामद किए हैं। तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों तस्करों के बिहार और उत्तर प्रदेश के शराब तस्करी गिरोहों से संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस गिरोह से जुड़ी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मांझी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में शराब तस्करी से जुड़े मामलों में तेजी आई है, जिसके बाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। देर रात हुई यह मुठभेड़ इसी कार्रवाई का हिस्सा बताई जा रही है। इससे पहले 12 दिन में 2 और एनकाउंटर हो चुके हैं 7 नवंबर को छपरा में शिकारी राय का एनकाउंटर छपरा में 7 नवंबर की सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हत्या के आरोपी शिकारी राय के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ लिया और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस एनकाउंटर से एक दिन पहले उसने एक शख्स की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में SIT टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने शिकारी राय को पकड़ लिया, लेकिन हथियार रिकवर करवाने के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक ASI घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। SSP कुमार आशीष ने बताया, ‘गोली शिकारी राय के बाएं पैर में लगी है। मौके से 2 पिस्टल, 8 जिंदा गोली बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 2 गोलियां चलाई हैं। उसने कबूल किया है कल हुई हत्या में वो शामिल था।’ पूरी खबर पढ़िए 21 नवंबर बेगूसराय में शिवदत्त राय का एनकाउंटर इससे पहले 21 नवंबर की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। इसमें एक कुख्यात घायल हो गया है। उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है। घायल बदमाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय (27) है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश भी बरामद किया है। घायल का इलाज बेगूसराय के सिविल हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है। STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें। बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में है। छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया है। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग शुरू की। अजय राय भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी है। उसको इलाज के अस्पताल लाया गया है। दुर्गा घाट पर ये मुठभेड़ हुई है। पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ देर रात करीब 1 बजे हुई। सम्राट चौधरी के गृहमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद 12 दिन में ये तीसरा एनकाउंटर है। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए… नाव से शराब की खेप आने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर नदी के रास्ते नाव से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर आ रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास घेराबंदी की थी। जैसे ही नाव किनारे पहुंची, पुलिस की मौजूदगी भांपते हुए तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर को तुरंत छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो फायरिंग के खोखे बरामद किए हैं। तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों तस्करों के बिहार और उत्तर प्रदेश के शराब तस्करी गिरोहों से संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस गिरोह से जुड़ी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मांझी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में शराब तस्करी से जुड़े मामलों में तेजी आई है, जिसके बाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। देर रात हुई यह मुठभेड़ इसी कार्रवाई का हिस्सा बताई जा रही है। इससे पहले 12 दिन में 2 और एनकाउंटर हो चुके हैं 7 नवंबर को छपरा में शिकारी राय का एनकाउंटर छपरा में 7 नवंबर की सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हत्या के आरोपी शिकारी राय के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ लिया और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस एनकाउंटर से एक दिन पहले उसने एक शख्स की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में SIT टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने शिकारी राय को पकड़ लिया, लेकिन हथियार रिकवर करवाने के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक ASI घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। SSP कुमार आशीष ने बताया, ‘गोली शिकारी राय के बाएं पैर में लगी है। मौके से 2 पिस्टल, 8 जिंदा गोली बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 2 गोलियां चलाई हैं। उसने कबूल किया है कल हुई हत्या में वो शामिल था।’ पूरी खबर पढ़िए 21 नवंबर बेगूसराय में शिवदत्त राय का एनकाउंटर इससे पहले 21 नवंबर की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। इसमें एक कुख्यात घायल हो गया है। उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है। घायल बदमाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय (27) है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश भी बरामद किया है। घायल का इलाज बेगूसराय के सिविल हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है। STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *