Border 2 Morning Shows Cancelled: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 जिसका फैंस 29 सालों से इंतजार रहे थे, उसकी शुरूआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शुक्रवार, 23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को पहले ही दिन तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में फिल्म के शुरुआती शो कैंसिल करने पड़े, जिस वजह से फैंस बेहद निराश हुए। इसकी अब बड़ी वजह भी सामने आ रही है।
बॉर्डर 2 के कई जगह हुए फर्स्ट शो कैंसिल (Border 2 Morning Shows Cancelled)
23 जवनरी सुबह कड़ाके की ठंड और जोश के साथ थिएटर पहुंचे फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब उन्हें बताया गया कि फिल्म की स्क्रीनिंग फिलहाल नहीं हो सकती। मुंबई के बोरीवली के मैक्सस सिनेमा में सुबह 7:30 और 8:00 बजे के शो रद्द कर दिए गए। थिएटर पहुंचे दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। एक फैन ने कहा, “हम हफ्तों से पहले दिन के पहले शो की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि फिल्म ही नहीं पहुंची है।”

बॉर्डर 2 का इस वजह से नहीं हो पाया फर्स्ट शो रिलीज (Border 2 Morning Shows Cancelled Big Reason)
थिएटर मैनेजमेंट की तरफ से टिकट धारकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई कि फिल्म बॉर्डर 2 की ‘कंटेंट डिलीवरी’ में देरी हुई है। आसान भाषा में कहें तो फिल्म को चलाने के लिए जरूरी डिजिटल फाइलें समय पर डाउनलोड नहीं हो पाई थीं। सिनेमाघरों ने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही फिल्म स्क्रीनिंग के लिए तैयार होगी, उन्हें अगले शोज में एडजस्ट किया जाएगा या रिफंड दिया जाएगा।
फाइल कंटेंट देरी से पहुंचा (Sunny Deol Border 2 release hit due to delays early shows cancelled)
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इन्फॉर्मेशन ने बताया कि फिल्म का फाइनल कंटेंट गुरुवार देर रात तक तैयार नहीं था। UFO Moviez जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने सिनेमाघरों को बताया कि कंटेंट उम्मीद से ज्यादा देर से डाउनलोड और तैयार होगा। इसके अलावा एक सीनियर ट्रेड पर्सन ने नाम न बताने की शर्त पर HT को पहले ही बता दिया था, “फिल्म का कंटेंट आधी रात तक मिलने की उम्मीद है। कंटेंट की स्थिति को देखते हुए, मॉर्निंग शो बहुत मुश्किल लग रहे हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, UFO Moviez के एक व्हॉट्सॲप मैसेज में कहा गया था कि डाउनलोड सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। फिल्म के 192 मिनट के रनटाइम को देखते हुए, फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए तैयार होने में 3-4 घंटे लग सकते हैं। ये ही वजह है कि भारत के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे या 9 बजे के शो जल्दी शुरू होने की संभावना कम है।
‘बॉर्डर 2’ से हैं बड़ी उम्मीदें (Border 2 Release On Box Office)
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की नई फौज इसमें नजर आने वाले हैं। फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक और अनसुनी दास्तां दिखाई गई है।


