हरियाणा में मौजूदा कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए पूर्व डिप्टी CM ने डीजीपी ओपी सिंह पर हमला बोला है। हिसार के गांव पाबड़ा में पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा डीजीपी काम कर रहे हैं, और एक साथ 2000 अपराधियों को पकड़ने के दावे किए जा रहे हैं, उस पर कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने पूछा कि “क्या ये अपराधी पहले सरकार के संरक्षण में बाहर घूम रहे थे? और क्या अब सरकार डीजीपी को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई अपराधी पहले से जेल में बंद है, तो उसे अलग-अलग मुकदमों में दिखाकर गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़ाए जा रहे हैं। असलियत यह है कि वास्तविक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय केवल संख्या बढ़ाने की नीति अपनाई जा रही है। वहीं पत्रकार वार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जेजेपी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरे प्रदेश के 6800 गांवों और 140 निकायों में जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला के प्रेस कान्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें…


