आग की चपेट में आने से 25 घर जले:भागलपुर में सामान जलकर खाक, पीड़ित बोला- लगा कोई पटाखा फूटा, फिर घरों में लगी आग

आग की चपेट में आने से 25 घर जले:भागलपुर में सामान जलकर खाक, पीड़ित बोला- लगा कोई पटाखा फूटा, फिर घरों में लगी आग

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड स्थित रामनगर टोला में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 25 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में घरों के साथ-साथ पालतू जानवर भी झुलस गए। करीब एक घंटे तक आग ने पूरे इलाके में तबाही मचाई। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना को लेकर स्थानीय निवासी रूपेश कुमार ने बताया, “अचानक आग के गुबार उठने लगे। पहले हमें लगा कि कोई पटाखा फूटा होगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में देखा कि एक के बाद एक घर आग की चपेट में आ गए। कई घरों में उस समय बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने भाग कर जान बचा ली।” सामान, कपड़े, अनाज और बर्तन जलकर राख रूपेश के मुताबिक “आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घर से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। सारे सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन और यहां तक कि नकद पैसे भी जलकर राख हो गए। यह हमारे जीवन की सबसे भयावह दोपहर थी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की टीम ने भी स्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रभावित परिवार आसपास के सरकारी भवनों में रुके हुए हैं। सूचना के बाद अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड स्थित रामनगर टोला में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 25 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में घरों के साथ-साथ पालतू जानवर भी झुलस गए। करीब एक घंटे तक आग ने पूरे इलाके में तबाही मचाई। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना को लेकर स्थानीय निवासी रूपेश कुमार ने बताया, “अचानक आग के गुबार उठने लगे। पहले हमें लगा कि कोई पटाखा फूटा होगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में देखा कि एक के बाद एक घर आग की चपेट में आ गए। कई घरों में उस समय बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने भाग कर जान बचा ली।” सामान, कपड़े, अनाज और बर्तन जलकर राख रूपेश के मुताबिक “आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घर से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। सारे सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन और यहां तक कि नकद पैसे भी जलकर राख हो गए। यह हमारे जीवन की सबसे भयावह दोपहर थी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की टीम ने भी स्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रभावित परिवार आसपास के सरकारी भवनों में रुके हुए हैं। सूचना के बाद अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *