उत्तर भारत में घने कोहरे का असर आज भी रेल संचालन पर बना रहा। लखनऊ से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली 20 से अधिक ट्रेनें देरी का शिकार रहीं। प्रीमियम ट्रेनों से लेकर मेल–एक्सप्रेस तक की रफ्तार थमने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में लंबा इंतजार करना पड़ा। तेजस 9 घंटे लेट, शताब्दी 4 घंटे और राजधानी 2 घंटे पिछड़ी कोहरे की सबसे ज्यादा मार आज तेजस एक्सप्रेस (82502) पर पड़ी, जो करीब 9 घंटे देरी से पहुंची। 12004 शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे लेट रही। डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली 20503 राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चली। वहीं 13006 अमृतसर–हावड़ा पंजाब मेल को निरस्त कर दिया गया। घंटों लेट रहीं प्रमुख ट्रेनें कोहरे के चलते आज इन ट्रेनों की समयसारिणी भी बुरी तरह प्रभावित रही.. 15909 अवध–असम एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़–लालगढ़): 5.5 घंटे लेट 15910 अवध–असम एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस: 5 घंटे लेट 02570 दरभंगा क्लोन: 5.5 घंटे लेट 19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस: 5 घंटे लेट 11080 एलटीटी एक्सप्रेस: 4 घंटे लेट 20104 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट: 4.25 घंटे लेट 15066 पनवेल एक्सप्रेस: 1.5 घंटे लेट 15734 फरक्का एक्सप्रेस: 2 घंटे लेट लखनऊ–दिल्ली रूट भी प्रभावित लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का असर दिखा… 12419 गोमती एक्सप्रेस (लखनऊ–दिल्ली): 2 घंटे लेट 12420 गोमती एक्सप्रेस: 2 घंटे लेट 12230 लखनऊ मेल (दिल्ली–लखनऊ): 1 घंटे लेट चारबाग पर बढ़ी भीड़, ठंड में फंसे यात्री लेट ट्रेनों का सीधा असर चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिखा। प्लेटफॉर्म यात्रियों से भरे रहे। ठंड और कोहरे के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।


