नशेड़ी बेटे ने पिता की आंख फोड़ी, और बहू ने सास को पीटा, जख्मी

सिटी रिपोर्टर|गोरौल माता-पिता पुत्र को अपनी आंखों का तारा, बुढ़ापे की लाठी और न जाने क्या-क्या उम्मीदें लगा बैठते हैं। वही पुत्र आंखों का तारा बनने के बजाए आंखें ही छीन ले, बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाए लाठी से बूढ़ी हड्डियों को तोड़ने लग जाए तो उस वृद्ध माता-पिता की व्यथा-बेबसी, दर्द का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। गोरौल नगर के एक ऐसे ही नालायक बेटा व बहु ने अपने वृद्ध पिता की बेरहमी से पिटाई करते एक आंख फोड़ दी। बचाने आई मां को उसी बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया। आंख से बहते लहू के साथ थाना पहुंचकर बेबस बुजुर्ग पिता ने पुत्र व पुत्रवधु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दोनों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है जानकारी अनुसार गोरौल उर्फ धाने गोरौल निवासी रेलवे के खलासी पद से करीब छह वर्ष पूर्व रिटायर युगल किशोर झा घर में सोए हुए थे। पेशे से ड्राइवर पुत्र रवि झा घर आया। घर आने के साथ गाली-गलौज करते पिता के साथ मारपीट करने लगा। बेड पर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। सीने पर चढ़कर लात-मुक्के से बेरहमी से पिटाई करने लगा। पिटाई के क्रम में घातक वार से उनका दाहिना आंख क्षतिग्रस्त हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी विमल देवी बचाने आयी तो उसे भी पुत्रवधु रंजना देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को अधमरा कर दोनों कमरे से निकल गए। खुद जख्मी पत्नी विमल देवी पति को सहारा देकर घर से निकाला। बदजुबान व झगड़ालू स्वभाव के रवि और उसकी पत्नी रंजन के डर से पड़ोसी भी बचाने नहीं आए। हालांकि घर से निकलने पर जख्मी दंपत्ति को इलाज के लिए प्रखंड हॉस्पिटल भिजवाने में सहयोग किया। दोनों का इलाज हॉस्पीटल में चल रहा है। जख्मी युगल किशोर झा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे-बहु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया कि जख्मी दंपत्ति के दो पुत्र है। छोटा पुत्र पुरोहित का काम करता है। हमलावर रवि बड़ा पुत्र है। पेशे से ड्राइवर है। पियक्कड़ है। अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट किया करता था। सिटी रिपोर्टर|गोरौल माता-पिता पुत्र को अपनी आंखों का तारा, बुढ़ापे की लाठी और न जाने क्या-क्या उम्मीदें लगा बैठते हैं। वही पुत्र आंखों का तारा बनने के बजाए आंखें ही छीन ले, बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाए लाठी से बूढ़ी हड्डियों को तोड़ने लग जाए तो उस वृद्ध माता-पिता की व्यथा-बेबसी, दर्द का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। गोरौल नगर के एक ऐसे ही नालायक बेटा व बहु ने अपने वृद्ध पिता की बेरहमी से पिटाई करते एक आंख फोड़ दी। बचाने आई मां को उसी बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया। आंख से बहते लहू के साथ थाना पहुंचकर बेबस बुजुर्ग पिता ने पुत्र व पुत्रवधु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दोनों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है जानकारी अनुसार गोरौल उर्फ धाने गोरौल निवासी रेलवे के खलासी पद से करीब छह वर्ष पूर्व रिटायर युगल किशोर झा घर में सोए हुए थे। पेशे से ड्राइवर पुत्र रवि झा घर आया। घर आने के साथ गाली-गलौज करते पिता के साथ मारपीट करने लगा। बेड पर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। सीने पर चढ़कर लात-मुक्के से बेरहमी से पिटाई करने लगा। पिटाई के क्रम में घातक वार से उनका दाहिना आंख क्षतिग्रस्त हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी विमल देवी बचाने आयी तो उसे भी पुत्रवधु रंजना देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को अधमरा कर दोनों कमरे से निकल गए। खुद जख्मी पत्नी विमल देवी पति को सहारा देकर घर से निकाला। बदजुबान व झगड़ालू स्वभाव के रवि और उसकी पत्नी रंजन के डर से पड़ोसी भी बचाने नहीं आए। हालांकि घर से निकलने पर जख्मी दंपत्ति को इलाज के लिए प्रखंड हॉस्पिटल भिजवाने में सहयोग किया। दोनों का इलाज हॉस्पीटल में चल रहा है। जख्मी युगल किशोर झा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे-बहु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया कि जख्मी दंपत्ति के दो पुत्र है। छोटा पुत्र पुरोहित का काम करता है। हमलावर रवि बड़ा पुत्र है। पेशे से ड्राइवर है। पियक्कड़ है। अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट किया करता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *