झांसी में रात को स्काउट सेंटर पहुंचे DRM:डिस्ट्रिक्ट कैंप में स्काउट एंड गाइड के बांस-रस्सी से बनाए घर और ब्रिज देख बोले-इनसे राष्ट्रप्रेम सीखना चाहिए

झांसी में रात को स्काउट सेंटर पहुंचे DRM:डिस्ट्रिक्ट कैंप में स्काउट एंड गाइड के बांस-रस्सी से बनाए घर और ब्रिज देख बोले-इनसे राष्ट्रप्रेम सीखना चाहिए

झांसी की पश्चिम रेलवे कॉलोनी में चल रहे डिस्ट्रिक्ट स्काउट एंड गाइड कैंप में शुक्रवार रात मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार पहुंचे। यहां उन्होंने रोबर-रेंजर्स के बनाए गए मॉडल देखे, फिर बॉन फायर में कई घंटे बिताए। साथ ही यहां से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्काउट जॉइन करने की बात कही। इससे पहले मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने स्काउटिंग के जनक लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन-पॉवेल और लेडी पावेल के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप जलाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड में रहकर व्यक्तित्व में अन्य लोगों की अपेक्षा बड़ा बदलाव होता है। कहा कि जब आप रेंजर-रोबर बनते हैं तो एक अनुशाषित और कर्तव्य के प्रति जागरूक नागरिक भी तैयार करते हैं। कहा स्काउटिंग अपनी स्थापना के बाद से ही मानव सेवा में आगे रही है। वहीं, दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने कैंप में स्काउट्स द्वारा तैयार किए गए मॉडल देखे, जो वाकई चौकाने वाले थे। कहा कि कम संसाधन के साथ कैसे सर्वाइब किया जा सकता है, इन मॉडल में वह तकनीक है। महज बांस और रस्सी के सहारे मजबूत ब्रिज से लेकर रहने और खाना बनाने तक की व्यवस्था बांस और रस्सी का इस्तेमाल कर की गई है। बोले, ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देते रहने के लिए ही यहां आया हूं। स्काउट के पदाधिकारी/अधिकारी हुए सम्मानित स्काउट एंड गाइड्स के डिस्ट्रिक्ट कैंप में मंडल के उरई और ग्वालियर से रेंजर रोबर ने प्रतिभाग किया है। हालांकि, बांदा और महोबा के स्काउट्स इस कैंप में शामिल नहीं हुए। इस मौके पर स्काउट्स की ओर से रेल अधिकारियों को बैच और कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, मंच से डीआरएम ने स्मृति चिन्ह देकर अधिकारियों और स्काउट्स के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। चारों दिशा से आई आग, हुआ बॉन फायर डिस्ट्रिक्ट कैंप में शुक्रवार को की गईं कई गतिविधियों के बाद रात में बॉन फायर हुआ। मंडल रेल प्रबंधक की मौजूदगी में स्काउट्स चार दिशा से आग लेकर आए और फिर DRM ने बॉन फायर की शुरूआत कराई। इस दौरान सीनियर्स ने बॉन फायर सॉन्ग भी गाय। यहां बच्चों ने चार दिशा से आने वाली आग के साथ संदेश भी दिया। वहीं, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *