भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने जयपुर के डॉक्टर प्रियांशु माथुर को विभाग की टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी ऑन ह्यूमन जेनेटिक्स, जीनोम इंजीनियरिंग एवं नैनोटेक्नोलॉजी एप्लिकेशंस इन हेल्थकेयर में सदस्य नियुक्त किया है। डॉक्टर माथुर का कार्यकाल 3 साल का होगा। हेल्थ केयर सेक्टर में मेडिकल सेक्टर से जुड़ी नीतियों को बनाने में सुझाव देने और देश में हो रहे नए रिसर्च के आधार पर मौजूदा समस्याओं को दूर करने के लिए सिफारिशें करना है। डॉक्टर माथुर ने बताया- इस कमेटी में प्रदेश में सदस्य के तौर पर नियुक्ति मिलना एक राज्य के लिए बड़ी बात है। उन्होंने बताया- इस टेक्नीकल कमेटी का मुख्य काम उपलब्ध वैज्ञानिक और नीतिगत सूचनाओं का विश्लेषण करना तथा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए साक्ष्य-आधारित सिफारिशें तैयार करना। इसके अलावा मेडिकल सेक्टर के नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और पेशेवर समुदायों के साथ परामर्श कर प्रभावी नीतिगत सुझाव और अनुसंधान-आधारित समाधान विकसित करना। आपको बता दें कि वर्तमान में डॉ. माथुर वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेयर जेनेटिक डिज़ीज़ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर है और न्यूरोमेटाबॉलिक एवं इनहेरिटेड मेटाबॉलिक से संबंधित बीमारियों का इलाज करने के विशेषज्ञ हैं, जो वर्तमान में जे.के.लोन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे है।


