भिंड| पावई अंतर्गत बिछौली गांव में चिकन खरीदने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने एक 20 साल के युवक के सिर में डंडा मार दिया। फरियादी छोटेलाल कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे घर के सामने चिकन खरीदने के दौरान मंगल सिंह भदौरिया विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा गाली गलौज करते हुए छोटेलाल के सिर पर डंडा मार दिया, जिसमें छोटेलाल घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और वारदात की सूचना पुलिस को दी। घटना में पावई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


