मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा:ई-शिक्षाकोष पोर्टल से प्रश्नपत्रों का डिजिटल वितरण, 24 मार्च तक कॉपियों की जांच

मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा:ई-शिक्षाकोष पोर्टल से प्रश्नपत्रों का डिजिटल वितरण, 24 मार्च तक कॉपियों की जांच

बिहार के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग के नए दिशानिर्देशों के तहत मुजफ्फरपुर सहित राज्यभर के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में ये परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस साल की परीक्षा में प्रश्नपत्रों के वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने पहली बार ‘ई-शिक्षाकोष’ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए हैं। मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड स्थित मंडई खुर्द गांव के प्रधान शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र रोजाना सुबह 9:15 बजे पोर्टल पर अपलोड होते हैं। शिक्षक इन्हें डाउनलोड कर सुबह 10:00 बजे तक ब्लैकबोर्ड पर लिखते हैं, जिसके बाद छात्र उत्तर पुस्तिकाओं में अपने जवाब दर्ज करते हैं। लिखित परीक्षा 19 मार्च तक जारी रहेगी विभाग के निर्देशों के अनुसार, कक्षा 1 और 2 के छात्रों का केवल मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों की लिखित परीक्षा 19 मार्च तक जारी रहेगी। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल संसाधन केंद्र (CRC) स्तर पर 24 मार्च तक पूरी की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, छात्र अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं घर ले जा सकेंगे। परीक्षा का अंतिम परिणाम 30 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसी दिन सभी स्कूलों में ‘शिक्षक-अभिभावक बैठक’ (PTM) का आयोजन भी होगा, जहाँ बच्चों को उनके प्रगति पत्रक (रिपोर्ट कार्ड) सौंपे जाएंगे। प्रधान शिक्षक पंकज कुमार के अनुसार, इस नई व्यवस्था और समयबद्ध प्रक्रिया से बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। बिहार के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग के नए दिशानिर्देशों के तहत मुजफ्फरपुर सहित राज्यभर के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में ये परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस साल की परीक्षा में प्रश्नपत्रों के वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने पहली बार ‘ई-शिक्षाकोष’ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए हैं। मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड स्थित मंडई खुर्द गांव के प्रधान शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र रोजाना सुबह 9:15 बजे पोर्टल पर अपलोड होते हैं। शिक्षक इन्हें डाउनलोड कर सुबह 10:00 बजे तक ब्लैकबोर्ड पर लिखते हैं, जिसके बाद छात्र उत्तर पुस्तिकाओं में अपने जवाब दर्ज करते हैं। लिखित परीक्षा 19 मार्च तक जारी रहेगी विभाग के निर्देशों के अनुसार, कक्षा 1 और 2 के छात्रों का केवल मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों की लिखित परीक्षा 19 मार्च तक जारी रहेगी। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल संसाधन केंद्र (CRC) स्तर पर 24 मार्च तक पूरी की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, छात्र अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं घर ले जा सकेंगे। परीक्षा का अंतिम परिणाम 30 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसी दिन सभी स्कूलों में ‘शिक्षक-अभिभावक बैठक’ (PTM) का आयोजन भी होगा, जहाँ बच्चों को उनके प्रगति पत्रक (रिपोर्ट कार्ड) सौंपे जाएंगे। प्रधान शिक्षक पंकज कुमार के अनुसार, इस नई व्यवस्था और समयबद्ध प्रक्रिया से बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *