बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीसी की। उन्होंने कहा, ‘बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है’। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार आगे बढ़ेगा। एनडीए पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में है और नेतृत्व में कोई भ्रम नहीं है। पहले और दूसरे चरण में एनडीए को बढ़त का दावा धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए पहले और दूसरे फेज के मतदान में बड़ी बढ़त हासिल कर चुका है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजे इसका प्रमाण होंगे। हम अगले पांच साल के लिए लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं और इसे पूरा करने के लिए हर मतदाता से शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हैं। महागठबंधन पर निशाना बिहार चुनाव प्रभारी प्रधान ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसमें आपसी तालमेल और नेतृत्व का अभाव है। महागठबंधन की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपनों जैसी है। जो लोग कभी महिला आरक्षण विधेयक को फाड़ने का दुस्साहस कर चुके हैं, आज वही महिलाओं के हित की बात कर रहे हैं- यह हास्यास्पद है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ये लोग जमीन से जुड़े मुद्दों पर बात करने की बजाय हवा में महल बना रहे हैं। नीतीश और मोदी की उपलब्धियों पर भरोसा धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल और प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल की उपलब्धियां ही एनडीए के लिए सबसे बड़ा आधार हैं। इन वर्षों में बिहार ने बुनियादी ढांचा, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। पटना विश्वविद्यालय जैसे ऐतिहासिक संस्थान के साथ हमने विक्रमशिला और नालंदा को फिर से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया है। हमारा लक्ष्य बिहार को न्यू एज इकोनॉमी से जोड़ना है। जनता के भरोसे से बड़ा कोई प्रमाण नहीं आगे कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास को चुना है और इस बार भी वह लोक कल्याण को सर्वोपरि रखकर मतदान करेगी। जिन्होंने कभी नौकरी के बदले जमीन ली, वे आज नैतिकता की बात कर रहे हैं। जनता सब देख रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीसी की। उन्होंने कहा, ‘बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है’। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार आगे बढ़ेगा। एनडीए पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में है और नेतृत्व में कोई भ्रम नहीं है। पहले और दूसरे चरण में एनडीए को बढ़त का दावा धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए पहले और दूसरे फेज के मतदान में बड़ी बढ़त हासिल कर चुका है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजे इसका प्रमाण होंगे। हम अगले पांच साल के लिए लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं और इसे पूरा करने के लिए हर मतदाता से शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हैं। महागठबंधन पर निशाना बिहार चुनाव प्रभारी प्रधान ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसमें आपसी तालमेल और नेतृत्व का अभाव है। महागठबंधन की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपनों जैसी है। जो लोग कभी महिला आरक्षण विधेयक को फाड़ने का दुस्साहस कर चुके हैं, आज वही महिलाओं के हित की बात कर रहे हैं- यह हास्यास्पद है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ये लोग जमीन से जुड़े मुद्दों पर बात करने की बजाय हवा में महल बना रहे हैं। नीतीश और मोदी की उपलब्धियों पर भरोसा धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल और प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल की उपलब्धियां ही एनडीए के लिए सबसे बड़ा आधार हैं। इन वर्षों में बिहार ने बुनियादी ढांचा, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। पटना विश्वविद्यालय जैसे ऐतिहासिक संस्थान के साथ हमने विक्रमशिला और नालंदा को फिर से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया है। हमारा लक्ष्य बिहार को न्यू एज इकोनॉमी से जोड़ना है। जनता के भरोसे से बड़ा कोई प्रमाण नहीं आगे कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास को चुना है और इस बार भी वह लोक कल्याण को सर्वोपरि रखकर मतदान करेगी। जिन्होंने कभी नौकरी के बदले जमीन ली, वे आज नैतिकता की बात कर रहे हैं। जनता सब देख रही है।


