खरगोन में चल रही अखिल भारतीय नवग्रह हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को डीएचए खरगोन ने फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में गुजरात एकेडमी को 3-1 से हराया। अब फाइनल में उसका मुकाबला ऑरेंज सिटी नागपुर से होगा। पहले सेमीफाइनल मैच में डीएचए खरगोन ने शानदार प्रदर्शन किया। खरगोन की ओर से संतोष दांगी ने एक और बाली ने दो गोल दागे। गुजरात एकेडमी केवल एक गोल कर पाई, जिससे खरगोन ने 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में ऑरेंज सिटी नागपुर का सामना अमरावती महाराष्ट्र से हुआ। इस मुकाबले में नागपुर ने अमरावती को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कल (बुधवार) दोपहर 4 बजे उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच डीएचए खरगोन और ऑरेंज सिटी नागपुर के बीच होगा। स्पर्धा अध्यक्ष मनोज रघुवंशी और डीएचए खरगोन के अध्यक्ष विपिन गौर ने बताया कि जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने पहले सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


