जयपुर | जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में एसएचओ और वकील के बीच हुए विवाद के बाद डीजीपी राजीव शर्मा ने मंगलवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक ली। इसमें एसएचओ, आईजी स्तर के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। डीजीपी ने थाने आने वालों से सही व्यवहार करने की नसीहत दी। एसपी को समय-समय पर थानों में विजिट के आदेश दिए। गलत व्यवहार करने वाले और भ्रष्ट कार्मिकों पर तुरंत कार्रवाई को कहा। अन्यथा खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहे।


