देवास पुलिस ने 45 लाख का चोरी डंपर बरामद:900 किलोमीटर दूर हरियाणा से मेवाती गैंग के निशाने पर था वाहन

देवास पुलिस ने 45 लाख का चोरी डंपर बरामद:900 किलोमीटर दूर हरियाणा से मेवाती गैंग के निशाने पर था वाहन

देवास पुलिस ने बुधवार को 45 लाख रुपए का चोरी हुआ डंपर हरियाणा से बरामद किया है। यह डंपर देवास से लगभग 900 किलोमीटर दूर नूंह जिले के खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा से जब्त किया गया। पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह सफलता हासिल की। मामला मंगलवार का है, जब फरियादी राजेश बघेल निवासी अर्जुन नगर, इटावा, देवास ने बैंक नोट प्रेस थाने में डंपर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेश बघेल ने बताया कि वह धनपाल सिंह सेंधव के यहां ड्राइवर का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपना डंपर चेतन्य स्कूल के पास, श्री विनायत इंटरप्राइजेज प्लांट, इंदौर-भोपाल रोड, जेतपुरा परिसर में खड़ा किया था। 2-3 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2 बजे डंपर चोरी हो गया। राजेश बघेल को उनके मालिक धनपाल सिंह सेंधव से सूचना मिली कि डंपर अपने स्थान पर नहीं है। मौके पर पहुंचने पर डंपर गायब मिला, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। चोरी में मेवाती गैंग शामिल होने की संदेह
घटना की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने चोरी हुए डंपर को बरामद करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विशेष टीम ने साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपियों को घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए देखा गया। प्रारंभिक सीसीटीवी फुटेज के निरीक्षण से पता चला कि डंपर की पायलट एक सफेद रंग की क्रेटा कार कर रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद यह संभावना जताई गई कि यह गैंग हरियाणा राज्य के नूंह जिले की मेवाती गैंग हो सकती है। इसके बाद, देवास एसपी ने नूंह के पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित किया और हरियाणा पुलिस के सहयोग से खेड़ा कालीपुर टोल प्लाजा, थाना रोजकामेव, जिला नूंह पर नाकाबंदी लगवाई। इसी नाकाबंदी के दौरान चोरी हुए डंपर को जब्त कर लिया गया। इस प्रकार, देवास पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर 45 लाख रुपए के डंपर को 900 किलोमीटर दूर हरियाणा से बरामद करने में सफलता पाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *