डॉक्टर से मांगी रंगदारी-‘1 करोड़ नहीं दिए..तो बीवी गई’:गयाजी में न्यूरोसर्जन को दो बार आया फोन, कहा- शेड्यूल पता है, रास्ते में काम तमाम कर देंगे

डॉक्टर से मांगी रंगदारी-‘1 करोड़ नहीं दिए..तो बीवी गई’:गयाजी में न्यूरोसर्जन को दो बार आया फोन, कहा- शेड्यूल पता है, रास्ते में काम तमाम कर देंगे

गयाजी में मगध मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने की धमकी दी है। फोन करने वाले ने कहा, ‘एक करोड़ नहीं दिए तो बीवी गई।’ फोन पर रंगदारी मांगने वाले ने ये भी कहा कि आने-जाने का रूट, शेड्यूल पता है। रास्ते में ही काम तमाम कर देंगे। डॉक्टर न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी हैं। मूल रूप से जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के बेहद गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में शुक्रवार को मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए गयाजी के जाने-माने डॉक्टर को कब और कितनी बार रंगदारी के लिए फोन आया और अपराधियों ने क्या कहा। पहली बार 27 दिसंबर को मांगी रंगदारी डॉ. सत्येंद्र कुमार के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को मगध कॉलोनी रोड नंबर-7 स्थित उनके क्लिनिक में पहली बार रंगदारी की मांग की गई। उस समय उनकी पत्नी विभा कुमारी भी वहीं मौजूद थीं। फोन करने वाले ने खुद की पहचान बताने से इनकार किया और सीधे एक करोड़ रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। रास्ते में ही काम तमाम कर देंगे मामला यहीं नहीं रुका, 31 दिसंबर 2025 को जब डॉक्टर पटना स्थित अपने फ्लैट पर थे, तब भी उसी नंबर से फोन आया। फिर से रंगदारी मांगी गई। इस बार धमकी पहले से ज्यादा गंभीर थी। कहा कि गया और पटना आने-जाने का पूरा शेड्यूल पता है। रास्ते में ही काम तमाम कर दिया जाएगा। पूछे जाने पर रंगदारी मांगने वाले ने खुद का नाम भगत सिंह बताया। अब जानिए डॉक्टर और अपराधी के बीच क्या बात हुई डॉक्टरः क्या चाहते हैं, आप कौन हैं? बदमाशः भगतसिंह बोल रहे हैं, पटना से डॉक्टरः भगत सिंह कौन हैं? बदमाशःउतना जानकारी लेने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरः क्यों फोन कर रहे हैं? बदमाशः1 करोड़ रुपए चाहिए। डॉक्टरः आप कौन हैं, क्या करते हैं? बदमाशः बोले तो भगत सिंह बोल रहे हैं। पैसे का इंतजाम नहीं होगा तो बीवी गई.. गई आपकी बीवी। डॉक्टरः आप कहां है? बदमाशःकहां है, छोड़िए..पैसे का इंतजाम हुआ। डॉक्टरः क्यों तंग कर रहे हैं आप बार-बार इस तरह से? बदमाशः तंग करना क्या होता है, आपको हम बताते हैं। और फोन काट देता है। लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है लगातार मिल रही धमकियों से परेशान डॉक्टर ने गयाजी पहुंचकर मगध मेडिकल थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, लोकेशन और संदिग्धों की पहचान पर काम शुरू कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विशेष टीम अपने काम में जुट गई है। रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार होगा। पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 15 साल पहले जीटी रोड से डॉक्टर की हुई थी किडनैपिंग बता दें कि गयाजी में करीब डेढ़ दशक बाद किसी डॉक्टर से इस तरह खुलेआम रंगदारी मांगी गई है। इससे पहले करीब 15 साल पहले डॉ. पंकज कुमार को कार समेत जीटी रोड से किडनैप कर लिया गया था। उस घटना ने पूरे बिहार में सरकार और पुलिस की काफी फजीहत कराई थी। बाद में पुलिस ने किसी तरह डॉ. पंकज को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। गयाजी में मगध मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने की धमकी दी है। फोन करने वाले ने कहा, ‘एक करोड़ नहीं दिए तो बीवी गई।’ फोन पर रंगदारी मांगने वाले ने ये भी कहा कि आने-जाने का रूट, शेड्यूल पता है। रास्ते में ही काम तमाम कर देंगे। डॉक्टर न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी हैं। मूल रूप से जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के बेहद गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में शुक्रवार को मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए गयाजी के जाने-माने डॉक्टर को कब और कितनी बार रंगदारी के लिए फोन आया और अपराधियों ने क्या कहा। पहली बार 27 दिसंबर को मांगी रंगदारी डॉ. सत्येंद्र कुमार के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को मगध कॉलोनी रोड नंबर-7 स्थित उनके क्लिनिक में पहली बार रंगदारी की मांग की गई। उस समय उनकी पत्नी विभा कुमारी भी वहीं मौजूद थीं। फोन करने वाले ने खुद की पहचान बताने से इनकार किया और सीधे एक करोड़ रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। रास्ते में ही काम तमाम कर देंगे मामला यहीं नहीं रुका, 31 दिसंबर 2025 को जब डॉक्टर पटना स्थित अपने फ्लैट पर थे, तब भी उसी नंबर से फोन आया। फिर से रंगदारी मांगी गई। इस बार धमकी पहले से ज्यादा गंभीर थी। कहा कि गया और पटना आने-जाने का पूरा शेड्यूल पता है। रास्ते में ही काम तमाम कर दिया जाएगा। पूछे जाने पर रंगदारी मांगने वाले ने खुद का नाम भगत सिंह बताया। अब जानिए डॉक्टर और अपराधी के बीच क्या बात हुई डॉक्टरः क्या चाहते हैं, आप कौन हैं? बदमाशः भगतसिंह बोल रहे हैं, पटना से डॉक्टरः भगत सिंह कौन हैं? बदमाशःउतना जानकारी लेने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरः क्यों फोन कर रहे हैं? बदमाशः1 करोड़ रुपए चाहिए। डॉक्टरः आप कौन हैं, क्या करते हैं? बदमाशः बोले तो भगत सिंह बोल रहे हैं। पैसे का इंतजाम नहीं होगा तो बीवी गई.. गई आपकी बीवी। डॉक्टरः आप कहां है? बदमाशःकहां है, छोड़िए..पैसे का इंतजाम हुआ। डॉक्टरः क्यों तंग कर रहे हैं आप बार-बार इस तरह से? बदमाशः तंग करना क्या होता है, आपको हम बताते हैं। और फोन काट देता है। लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है लगातार मिल रही धमकियों से परेशान डॉक्टर ने गयाजी पहुंचकर मगध मेडिकल थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, लोकेशन और संदिग्धों की पहचान पर काम शुरू कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विशेष टीम अपने काम में जुट गई है। रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार होगा। पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 15 साल पहले जीटी रोड से डॉक्टर की हुई थी किडनैपिंग बता दें कि गयाजी में करीब डेढ़ दशक बाद किसी डॉक्टर से इस तरह खुलेआम रंगदारी मांगी गई है। इससे पहले करीब 15 साल पहले डॉ. पंकज कुमार को कार समेत जीटी रोड से किडनैप कर लिया गया था। उस घटना ने पूरे बिहार में सरकार और पुलिस की काफी फजीहत कराई थी। बाद में पुलिस ने किसी तरह डॉ. पंकज को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *