जहानाबाद में साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 61 हजार 408 रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, परसबिगहा थाना क्षेत्र के सम्मत बिगहा निवासी गौतम कुमार मुनीश 14 मई 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे जहानाबाद शहर स्थित मुरलीधर उच्च विद्यालय के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे। वे अपने पिता के पंजाब नेशनल बैंक खाते से पेंशन की राशि निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। ‘एटीएम मैनेजर’ बनकर की गई बातचीत कार्ड फंसने के बाद पीड़ित ने एटीएम रूम में लिखे ‘एटीएम मैनेजर’ के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें कुछ प्रक्रिया बताई, लेकिन कार्ड मशीन से बाहर नहीं निकला। बाद में उन्हें कहा गया कि एटीएम टेक्नीशियन आकर कार्ड निकाल देगा। दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित को फोन कर बताया गया कि उनका कार्ड एटीएम से निकाल लिया गया है। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड वापस प्राप्त कर लिया। पांच बार में निकाले गए 61 हजार रुपए घटना के दो दिन बाद 16 मई की शाम करीब 6 बजे गौतम कुमार के मोबाइल पर खाते से निकासी के लगातार मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 61 हजार 408 रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का एकनॉलेजमेंट नंबर 30505260059220 बताया गया है। सीसीटीवी जांच की मांग पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद में साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 61 हजार 408 रुपए की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, परसबिगहा थाना क्षेत्र के सम्मत बिगहा निवासी गौतम कुमार मुनीश 14 मई 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे जहानाबाद शहर स्थित मुरलीधर उच्च विद्यालय के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे। वे अपने पिता के पंजाब नेशनल बैंक खाते से पेंशन की राशि निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। ‘एटीएम मैनेजर’ बनकर की गई बातचीत कार्ड फंसने के बाद पीड़ित ने एटीएम रूम में लिखे ‘एटीएम मैनेजर’ के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें कुछ प्रक्रिया बताई, लेकिन कार्ड मशीन से बाहर नहीं निकला। बाद में उन्हें कहा गया कि एटीएम टेक्नीशियन आकर कार्ड निकाल देगा। दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित को फोन कर बताया गया कि उनका कार्ड एटीएम से निकाल लिया गया है। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड वापस प्राप्त कर लिया। पांच बार में निकाले गए 61 हजार रुपए घटना के दो दिन बाद 16 मई की शाम करीब 6 बजे गौतम कुमार के मोबाइल पर खाते से निकासी के लगातार मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 61 हजार 408 रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का एकनॉलेजमेंट नंबर 30505260059220 बताया गया है। सीसीटीवी जांच की मांग पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


